पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान ने आदिम वर्ग के विकास को दी है नई ऊंचाई : सोमनणि बोरा

Updated on 11-05-2025 11:07 AM

रायपुर। भारतीय लोक प्रशासनिक संस्थान छत्तीसगढ़, क्षेत्रीय शाखा रायपुर के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास में चुनौतियां विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान ने आदिम जाति वर्ग विशेषकर पिछड़ी जनजातियों (पीजीटीव्ही) के विकास को ऊंचाई प्रदान करते हुए एक नई दशा-दिशा प्रदान की है। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से आदिम जाति कल्याण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की सफलता और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन वर्गों के विकास में बाधा बनने वाले प्रमुख चुनौतियों की भी जानकारी दी।

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रमुख रूप से 43 जनजातियां हैं, इनमें अलग-अलग उपजातिया भी शामिल है तथा राज्य में अबूझमाड़, बैगा, कमार, बिरहोर, पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति के रूप में चिन्हांकित है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से जंगल का नाम आते ही हमारे मन में बस्तर और सरगुजा की छाप दिखाई देने लगती है। मैदानी क्षेत्रों के अलावा यदि हम दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में निवासरत जनजाति वर्ग के विकास की बात करें तो चुनौती और अवसर प्रमुख बिन्दु हैं। अलग-अलग क्षेत्र में निवास करने वाले आदिम जाति वर्ग के परिवारों की अलग-अलग चुनौतियां है, कहीं शिक्षा तो कहीं जागरूकता की चुनौतियां है। वहीं बहुत से स्थानों पर अवसर नहीं मिलने के कारण विकास के राष्ट्रीय इंडेक्स में पिछड़ जाते हैं।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 146 विकासखण्ड में से 85 विकासखण्ड अनुसूचित क्षेत्र है। इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए राज्य के 32 जिलों के 138 विकासखण्डो के 6691 आदिवासी बहुल गांव का चयन किया गया है। चयनित गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक, उन्नति के कार्य किए जा रहे हैं।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 25 कार्यक्रम शामिल हैं। यह योजना केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है। प्रधानमंत्री जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान का उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका के क्षेत्र से जनजातीय परिवारों को जोड़कर उनके समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत राज्य के विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों और उनके गांवों में शत-प्रतिशत विकास के लिए कार्य कर रही है। योजना के तहत चिन्हांकित गांवों में भी बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं के साथ ही वहां के निवासियों के लिए आधारकार्ड, आयुष्मानकार्ड, राशनकार्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि पहले दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के जमीनों का रिकार्ड उपलब्ध नहीं हो पाता था, अब सेटेलाईट एवं नये तकनीक के माध्यम से जियो टेगिंग तथा जियो फैंसिंग का कार्य किया जा रहा है। इससे कोई भी व्यक्ति भुईंया पोर्टल पर अपने नाम और खसरा नंबर अपलोड कर ऑनलाईन राजस्व रिकार्ड का अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले दूरस्थ अंचलों में राजस्व त्रुटि सुधार नहीं हो पाता था, उनमें सुधार किया जा रहा है। मालिकाना हक वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर डाटा अपडेट उनके परिजनों को लाभ दिलाया जा रहा है।

परिचर्चा को भारतीय लोक प्रशासनिक संस्थान छत्तीसगढ़ के चेयनमेन एवं पूर्व मुख्य सचिव सुयोग्य मिश्रा, डिप्टी चेयरमेन डॉ. इंदिरा मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर संस्थान के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव प्रकट किए। परिचर्चा में दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. ओमकार लाल श्रीवास्तव, संजय अलंग, अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.