पीएम जनमन योजना : केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने की कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Updated on 30-01-2024 04:59 PM

कांकेर। केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने मंगलवार को वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में पीएम जनमन योजना के तहत केन्द्र शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उक्त वीसी में कलेक्टर अभिजीत सिंह जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) समूह के परिवारों के आधार कार्ड, जन धन खाता, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल, एसडीएम कांकेर मनीष साहू एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एल.आर. कुर्रे उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि पीएम जनमन योजना के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के कमार जनजाति के कुल 72 परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नरहरपुर विकासखण्ड के 18 परिवारों को पक्का आवास स्वीकृत किए गए हैं। कुल 72 परिवारों में 22 शासकीय नौकरी में, 24 पूर्व से लाभान्वित हैं और 18 को शासकीय नौकरी स्वीकृत की जा चुकी है। सभी 13 गांव सड़क मार्ग से जुड़ चुके हैं। केवल ग्राम मावलीपारा (कमारपारा) में 800 मीटर आंतरिक सड़क की आवश्यकता है, जिसे मनरेगा के तहत स्वीकृत की जाएगी। सभी 13 गांव में पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। केवल 18 परिवारों में नल जल की सुविधा हेतु जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य प्रक्रियाधीन है। पीवीटीजी बसाहट वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 02 मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही है, जिनके माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक 263 लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है, शेष 20 व्यक्तियों का आधार पंजीयन किया जा चुका है और आधार नंबर प्राप्त होते ही उनका भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। विभागीय छात्रावास नरहरपुर, सरोना, दुधावा और मुसुरपुट्टा में 50-50 सीटर छात्रावास एवं आश्रम संचालित है, जिसमें कमार जनजाति के 11 छात्र एवं 06 छात्राएं सहित कुल 17 बच्चे अध्ययनरत हैं। सभी पीवीटीजी बसाहटों में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। सभी 13 ग्राम विद्युतीकृत है। उक्त सभी 13 ग्राम वन धन केन्द्र नरहरपुर एवं सरोना के समीप हैं। सभी ग्रामों में इंटरनेट तथा मोबाइल कनेक्टिविटी सेवाएं उपलब्ध है। आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास प्राधिकरण एवं आजीविका महाविद्यालय द्वारा 20 हितग्राहियों को बांस शिल्पकला प्रशिक्षण हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है और आगामी माह में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह 248 पीवीटीजी सदस्यों के आधार कार्ड बन चुके हैं और वर्तमान में 35 सदस्यों का पंजीयन किया गया है, जिसमें 29 सदस्यों के आधार नंबर प्राप्त हो चुके हैं। जिन लोगों का मतदाता परिचय पत्र नहीं है, उनका पंजीयन हो चुका है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 49 परिवारों को नया गैस कनेक्शन प्रदाय किया जा चुका है, शेष परिवारों के आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति हेतु केन्द्र में भेजी जा चुकी है। साथ ही सभी पीवीटीजी परिवारों को शत-प्रतिशत राशन कार्ड वितरित की जा चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.