PM लिज ट्रस का इस्तीफा, सुनक और बोरिस एक बार टककर

Updated on 22-10-2022 06:26 PM

लंदन

 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने गुरुवार 20 अक्टूबर 2022 को लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर अपना इस्तीफा बयान दिया। आर्थिक फैसले और अहम सिपहसालारों के इस्तीफों के कारण लिज ट्रस को मात्र 45 दिन में इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि नए प्रधानमंत्री के पद संभालने तक वह ब्रिटेन की कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनी रहेंगी। वहीं लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद फाइनेंशियल मार्केट हिल गया है। इसके साथ ही ब्रिटेन में एक बार फिर सियासी संकट गहरा गया है।

लिज ट्रस का ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल रहा, जिन्होंने 6 सितंबर 2022 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। इससे पहले यह रिकार्ड टोरी पार्टी के जॉर्ज कैनिंग के नाम था, जो साल 1827 में मात्र 119 दिन तक प्रधानमंत्री पद संभाला था।

विपक्षी लेबर पार्टी ने तुरंत चुनाव की मांग की
लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए घोषणा की कि कंजरवेटिव पार्टी एक हफ्ते में नए नेता का चुनाव कर लेगी, जो बिट्रेन का अगला प्रधानमंत्री होगा। वहीं विपक्षी लेबर पार्टी ने लिज ट्रस के इस्तीफे को शर्मनाक स्थिति बताते तुरंत चुनाव कराने की मांग की है।
 
इस्तीफे के एक दिन पहले संसद में कहा था कि योद्धा हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी
इस्तीफे से एक दिन पहले लिज ट्रस ने बिट्रेन की संसद में कहा था कि 'मैं योद्धा हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी। हालांकि मात्र 24 घंटे के अंदर ही पूरी तस्वीर बदल गई, जिसके बाद उन्हें 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मीडिया के सामने आकर अपने इस्तीफे का ऐलान करना पड़ा।

लंबी चुनावी प्रकिया के बाद लिज ट्रस ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराकर कंजरवेटिव पार्टी का मुखिया पद जीता था, जिसके बाद वह ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थी। इसके बाद 23 सितंबर को लिज ट्रस ने पहला मिनी बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने अगले 6 महीने में 60 अरब पाउंड की एनर्जी स्कीम का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने टैक्स में कटौती की घोषणा करके अर्थव्यवस्था को राहत देने का वादा किया ,लेकिन इसके लिए लिज ट्रस ने बड़ी मात्र में कर्ज लेने का ऐलान कर दिया। इस कारण से लगातार डॉलर के मुकाबले पाउंड कमजोर होता गया और लोगों की नाराजगी बढ़ती गई, जिसके बाद लगातार स्थिति बिगड़ती गई और लास्ट में लिज ट्रस को इस्तीफा देना पड़ा। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन एक बार फिर प्रधानमंत्री पद के रेस में आ गए हैं। हालांकि अभी कंजरवेटिव पार्टी की ओर से इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.