ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी: रियो में भव्य स्वागत

Updated on 06-07-2025 02:20 PM

रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ब्राजील पहुंचे, जहां वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और ब्रासीलिया में राजकीय वार्ता करेंगे। रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोशीला और सांस्कृतिक स्वागत किया, जिसमें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित विशेष प्रस्तुति भी शामिल थी।

'ऑपरेशन सिंदूर' की दमदार प्रस्तुति
स्वागत समारोह की सबसे खास बात रही भारतीय महिला कलाकारों द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित प्रस्तुति, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए निर्णायक सैन्य अभियान को नृत्य और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

प्रवासी भारतीयों ने हाथों में तिरंगा लेकर पारंपरिक नृत्य, गीत, चित्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कलाकारों से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की।



एक नर्तकी ने भावुक होकर कहा: “मोदी जी हमारे लिए बड़े भाई जैसे हैं। उनकी मौजूदगी में प्रस्तुति देना गर्व की बात है। हमने यह कार्यक्रम भारत माता और वीर सैनिकों को समर्पित किया है।”

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 6 और 7 जुलाई को रियो में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति होगी। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल सहयोग और बहुपक्षीय व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

ब्रासीलिया में राजकीय यात्रा, होंगे कई अहम समझौते
ब्रिक्स सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रासीलिया की ओर रवाना होंगे, जहां वे ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, तकनीक, कृषि और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने को लेकर द्विपक्षीय वार्ता होगी।

यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्राजील की लगभग छह दशकों में पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जिसे भारत-ब्राजील संबंधों के एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।


प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से न सिर्फ ब्रिक्स मंच पर भारत की भूमिका और प्रभाव बढ़ेगा, बल्कि ब्राजील के साथ द्विपक्षीय रिश्ते भी एक नई ऊंचाई पर पहुंचने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.