पीएम मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को घुमाया फोन, जानें क्या-क्या हुई बात

Updated on 09-02-2023 06:19 PM
यरुशलम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को दोनों देशों के बीच निकट और महत्वपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने की इच्छा व्यक्त की। पिछले साल दिसंबर में नेतन्याहू के सत्ता में लौटने के बाद दोनों नेताओं के बीच फोन पर दूसरी बार बातचीत हुई। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई।

कई क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने पर हुई बात


पीएमओ के एक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने इजरायल और भारत के बीच करीबी और महत्वपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के क्षेत्र में देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने की इच्छा व्यक्त की। मोदी ने 11 जनवरी को बातचीत में नेतन्याहू को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

मोदी ने नेतन्याहू को भारत आने का दिया न्योता


नेतन्याहू ने पिछले साल 29 दिसंबर को छठी बार इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पिछली बातचीत के दौरान, मोदी ने नेतन्याहू को पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर भारत आने के लिए आमंत्रित किया था। पीएम मोदी जुलाई 2017 में इजरायल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इजरायल के साथ कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर किया था। भारत और इजरायल पुराने दोस्त और सहयोगी देश हैं। इजरायल ने कई मौकों पर भारत की मदद कर अपनी दोस्ती को साबित किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.