पीएम मोदी ने दिया 'खाने में 10% तेल कम करो, मोटापा घटाओ' का नारा

Updated on 29-06-2025 10:06 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 123वें संस्‍करण का भव्य आयोजन जवाहर नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले इंदिरा गांधी वार्ड क्र.27 पार्षद कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारीगण,महिला मोर्चा की सदस्य, mic मेंबर,वार्ड पार्षद, पूर्व पार्षद के जिले का पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नागरिक गण भी उपस्थित थे। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया 

प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधन में नया नारा दिया उन्होंने कहा कि खाने में 10% तेल कम करो, मोटापा घटाओ अगर हमें अपने सामर्थ्य का विस्तार करना है तो सबसे पहले हमें अपनी Fitness और Wellbeing पर ध्यान देना होगा. वैसे साथियों, Fitness के लिए और Obesity कम करने के लिए मेरा एक सुझाव आपको याद है ना! खाने में 10% तेल कम करो, मोटापा घटाओ. जब आप Fit होंगे, तो जीवन में और ज्यादा Super Hit होंगे.’

मोरारजी देसाई और बाबू जगजीवन राम को किया याद - 
पीएम मोदी ने आपातकाल पर कहा, ‘मोरारजी देसाई ने आपातकाल का संक्षिप्त वर्णन किया…आपातकाल लगाने वालों ने न केवल लोकतंत्र की हत्या की, बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को अपनी कठपुतली बनाए रखना था. ‘मीसा’ के तहत किसी को भी मनमाने ढंग से गिरफ्तार किया जा सकता था, लोगों को प्रताड़ित किया जा सकता था. भारतीयों ने लोकतंत्र से समझौता करने से इनकार कर दिया. आखिरकार, लोगों की जीत हुई और आपातकाल हटा लिया गया. बाबू जगजीवन राम ने इस बारे में जोरदार ढंग से बात की.’

इमरजेंसी का मुकाबला करने वालों को याद करना चाहिए- 
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश पर Emergency थोपे जाने के 50 वर्ष कुछ दिन पहले ही पूरे हुए हैं. हम देशवासियों ने संविधान हत्या दिवस मनाया है. हमें हमेशा उन सभी लोगों को याद करना चाहिए, जिन्होंने Emergency का डटकर मुकाबला किया था. इससे हमें अपने संविधान को सशक्त बनाए रखने के लिए निरंतर सजग रहने की प्रेरणा मिलती है.’

ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग योग को जीवन में शामिल कर रहे हैं- 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग पर बत करते हुए कहा कि 21 जून को देश और दुनिया भर में लाखों लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इसकी शुरुआत 10 साल पहले हुई थी. पिछले 10 सालों में हर साल उनकी परंपरा पहले से कहीं ज़्यादा भव्य होती गई है. इससे पता चलता है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग योग को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं। 


आज के जवाहर नगर मंडल द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 की पार्षद श्रीमती सीमा संतोष साहू जी, इंदिरा गांधी वार्ड क्र 27 के पार्षद एवं mic सदस्य अवतार सिंह बागल, पूर्व पार्षद भारती बागल, इंदिरा गांधी वार्ड के पूर्व पार्षद भावेश पिथालिया जी, जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल,महामंत्री गीता रेड्डी, श्रीमती वेणुका शुक्ला,श्रीमती एकता गुप्ता,श्रीमती सरोज गुरु गोसाई,प्रियंका साहू , तलमेल, सूरज शर्मा,शंकर शर्मा,संतोष विश्वकर्मा,संतोष निहाल, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन, उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.