पीएम मोदी ने 1000 दीदियों को सौंपे ड्रोन

Updated on 11-03-2024 12:49 PM

प्रधानमंत्री मोदी आज सोमवार को दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत प्रोग्राम में शामिल हुए हैं। उन्होंने एक हजार दीदियों को ड्रोन सौपे। ये ड्रोन फसलों की निगरानी, पेस्टिसाइड्स-फर्टिलाइजर का छिड़काव और बीज बुवाई जैसे कामों में मददगार होंगे। PM इंडियन एग्रिकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट में नमो ड्रोन दीदियों की ओर से आयोजित कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखेंगे।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि जब भी मैंने महिला सशक्तिकरण पर बात की, तब कांग्रेस जैसी पार्टियों ने मेरा मजाक उड़ाया और अपमान किया। मोदी की स्कीम जमीनी अनुभवों के नतीजों पर आधारित हैं। आज हमने 10,000 करोड़ रुपए की राशि इन दीदीयों के खाते में जमा कराई गई हैं।

पीएम ने कहा कि कोई भी देश या समाज में नारी शक्ति की गरिमा बढ़ाते हुए ही आगे बढ़ सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से पहले की सरकारों के लिए महिलाओं की मुश्किलें और उनका जीवन कभी प्राथमिकता नहीं रही, मेरा अनुभव है कि अगर महिलाओं का थोड़ा अवसर-सहारा मिल जाए तो उन्हें सहारे की जरूरत नहीं रहती है वे लोगों का सहारा बन जाती हैं

2022 में नमो ड्रोन स्‍कीम शुरू हुई थी
नमो ड्रोन दीदी स्‍कीम की शुरुआत 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसके तहत 1 लाख महिलाओं को अगले 5 सालों में ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया। इस योजना को देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों के जरिए लागू किया गया।

सरकार का कहना है कि इस स्‍कीम का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। यह स्‍कीम कृषि में लगने वाली लागत में कमी ला सकती है। इससे रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे।

1 फरवरी को पेश किए गए अंतरिम बजट में ड्रोन दीदी स्‍कीम के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। पिछले साल के मुकाबले यह पैसा 2.5 गुना ज्‍यादा है। 2023 में इस स्‍कीम के लिए 200 करोड़ रुपए दिए गए थे।

गुरुग्राम में 112 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे पीएम
PM मोदी दोपहर 12 बजे हरियाणा के गुरुग्राम भी जाएंगे। यहां से वे देशभर में लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की लागत वाले 112 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। इससे गुरुग्राम के मानेसर से दिल्ली के द्वारका तक पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट लगेंगे।

इससे पहले PM रोड शो करेंगे और सेक्टर 84 में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद PM शाम को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के एक प्रोग्राम में भाग लेंगे।

20 मिनट में गुरुग्राम से द्वारका पहुंचेंगे
द्वारका एक्सप्रेस-वे से 20 मिनट में गुरुग्राम के मानेसर से दिल्ली के द्वारका तक पहुंचना आसान होगा। अभी तक इसमें 1 घंटे लगते थे। जाम लगने पर डेढ़ से दो घंटे भी लग जाते थे। दिल्ली के जनकपुरी, प्रीतमपुरा और रोहिणी इलाके में भी कम से कम समय में पहुंचा जा सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.