'PM मोदी भगवान विष्णु का अवतार', एक्टर सुदेश बैरी ने CJP को कोसा- लुक्खे हैं भिखारी सारे, न औकात है न क्लास

Updated on 30-07-2026 05:11 PM
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देते हैं। सुदेश बैरी ने नरेंद्र मोदी को 'विष्णु भगवान' का अवतार बताया और कहा कि वो राम राज्य लेकर आए हैं। यही नहीं, सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों को 'लुक्खे और पागल' कहा और काफी अपशब्द भी बोले। उन्होंने कहा कि 'इन लोगों की कोई औकात नहीं है, क्लास नहीं है और ये सब यहीं फना हो जाएंगे। ये भिखारी और मरे हुए लोग हैं।'

सुदेश बैरी ये सब बातें 'अकंपनी अक्की' नाम के पॉडकास्ट में कहीं, जिसके कई क्लिप्स X पर भी वायरल हो रहे हैं। सुदेश बैरी का यह बेखौफ और बेबाक तेवर देख लोग भी हैरान हैं। वो भी एक्टर को खूब सुना रहे हैं।

CJP पर भड़के सुदेश बैरी- ये सब भिखारी, मरे हुए लोग हैं

सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी और उसके लोगों को 'बेकार' बताया। वजह पूछे जाने पर वह बोले, 'उधर बैठके कौन सी पार्टी लेकर बैठे हैं जंतर-मंतर पे ये नई पार्टी। कुछ नहीं। ये सब भिखारी हैं। मरे हुए लोग हैं। मुझे नहीं पता एजीपी, पीजीपी, सीजी..जो भी नाम है, नहीं लेता किसी का। मैं उन्हें जानता नहीं, पहचानता नहीं।'

'मुझे फोन करके जॉइन करने को कहा, मैंने ब्लॉक कर दिया'

सुदेश बैरी ने दावा किया कि CJP के अध्यक्ष ने उन्हें फोन करके आंदोलन से जुड़ने को कहा था,पर उन्होंने फोन काट दिया। वह बोले, 'उनका प्रेजिडेंट मुझे फोन करता है कि सर आइए जॉइन करो। मैंने ब्लॉक कर दिया। दोस्त थे मेरे। इतने सालों से जानते हैं। हमने ये पार्टी लॉन्च की है द मुफलिस पार्टी ऑफ इंडिया। द गूंगे बहरे ऑफ इंडिया। भाई तुम करो। मेरे पास तुम्हारे लिए ना पैसा है, ना एज है, ना कुछ है। ना मेरी साइकी है और ना ही मेरे पास ग्रे सेल्स या जुबान है। ये सब भिखारी हैं, बेकार लोग हैं। उनके पीछे कोई छोटे-छोटे...ओ तेरी दो टके की नौकरी, मेरे लाखों का सावन जाए...ये बिके हुए लोग हैं।'

'ये लोग देश को पीछे खींच रहे हैं, लकवा मारे हुए हैं'

सुदेश बैरी का CJP को लेकर गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। वह भड़कते हुए आगे बोलते रहे, 'मुफलिस लोग हैं ये। इनको लकवा मारा हुआ है। ये लोग देश को और पीछे ले जा रहे हैं। पीछे खींच रहे हैं। क्या वो बच्चों को गार्डन दे सकते हैं? ओल्ड एज होम दे सकते हैं? उनको बोलो हम सिर्फ ओल्ड एज होम बनाएंगे लोगों के लिए उधर। जंतर मंतर पे खड़े होकर एक ही काम करेंगे। ओल्ड एज होम बनाएंगे और बच्चों का उनका ट्रीटमेंट करेंगे। लुक्खे हैं सब। इनको कुछ नहीं पता, कुछ नहीं पता। भाई माफ करना हे भगवान।'

'लुक्खे हैं सब, कोई क्लास नहीं, कोई औकात नहीं'

'लुक्खे हैं सब लुक्खे। पीछे कोई बैठे इंडस्ट्रियलिस्ट फंड करते हैं। वो ऐसे ही फटे हुए चप्पल वाले सब ऐसे ही खड़े होके माइक पे, कोई ये कर रहा है, कोई डांस कर रहा है, तो कोई वो कर रहा है। यहीं से शुरू होते हैं और यहीं पर खत्म हो जाते हैं। ये फना हो जाएंगे। क्या बकवास है ये? कुछ अजीब से जानवर का नाम लेकर पार्टी बना दी। लकड़बग्घा पार्टी क्यों नहीं बनाते? बहन दी...पागल कट्ठे हुए हैं सारे। कोई क्लास नहीं, कोई औकात नहीं।'

'बेचारे नरेंद्र मोदी ने क्या बिगाड़ा है यार?'

सुदेश बैरी ने फिर CJP और उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे हैं और खूब गालियां दीं। उन्होंने कहा कि मोदी की चाय दुनिया पर भारी पड़ गई और यहां अपने ही देश के लोग उनके पीछे पड़े हैं। वह बोले, 'आ गए इधर इंग्लिश ठोकने, हिंदी में नाम नहीं लिख पाए। उनको उ की मात्रा नहीं पता कौन सी है। उनका हमारे प्राइम मिनिस्टर का नाम नहीं पता। प्राइम मिनिस्टर कौन है? बस एक ही आदमी को गाली देना है...नरेंद्र मोदी ऐसा है, नरेंद्र मोदी ऐसा। अबे नरेंद्र मोदी...उसने बेचारे ने क्या बिगाड़ा है यार। उसको चाय बेचने दो। वो पूरी दुनिया में चाय बेचके आए हैं। उन्होंने ऐसी चाय बेची कि उसकी सुगंध से ही लोग मरे जा रहे हैं। उनकी चाय भारी पड़ गई दुनिया पे।'

'उल्लू के पट्ठे इकट्ठे हो गए सब के सब'

सुदेश बैरी आगे बोले, 'ये आजकल के लौंडे समझते हैं कि गालियां देके मैं लाइक्स बढ़ा लूंगा, इनकम बढ़ा लूंगा फिर आराम से घर बैठूंगा। उल्लू के पट्ठे इकट्ठे हो गए सब के सब। मुफलिस कहीं के। लकवा मारा हुआ है इनको सर, लकवा। क्या हैं ये सब। सोशल मीडिया को लेके सबको लकवा मारे हुए हैं।

IAS बनने की क्या जरूरत? स्कूल जाने की क्या जरूरत?

सुदेश बैरी ने फिर कहा, 'लोग कहते हैं कि बीवी का नहीं हो सका। आप टच करके दिखाओ। विचारों को छूके दिखाओ। 10वीं फेल? क्या जरूरत है स्कूल जाने की? अगर स्कूल में आईएएस बनते हैं, जो करप्शन करते हैं, जो दूसरों का खून चूसते हैं, जो दूसरों को दुख देते हैं, जो गंदे कर्म करते हैं। क्या जरूरत है स्कूल जाने की? आईएएस बनने की? क्या जरूरत है वो पैसा कमाने की जो कीड़े खाते हैं?

मोदी के पैर धोकर पीने की चाहत, बताया विष्णु अवतार

सुदेश बैरी ने पीएम मोदी के लिए फिर कहा, 'अब मुझे मोदी जी के पैर धोकर पीना है। तो अगर आप मुझे मिला दें मोदी जी से तो मिला नहीं। मैं जानता नहीं हूं उनको। खाली मैं तो। जैसे ईश्वर को देखा नहीं हमने, तो उनकी पूजा करते हैं। तो मैं भी उतनी ही इज्जत मोदी जी की करता हूं। उसमें कोई बुरी बात नहीं है। करता हूं तो करता हूं। वो एक विष्णु अवतार हैं। वो इंसान नहीं हैं। तो शर्म नहीं आती हमको उनको कुछ बोलते हुए? किस किस्म के हिंदू हैं हम? एक भी हिंदू मर नहीं इस देश का।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.