पीएम मोदी दुनिया के सबसे जीवंत नेताओं में से एक, भारत को देते रहेंगे तेल', पुतिन के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

Updated on 13-05-2026 06:43 PM
मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रूस-भारत संबंधों को भी सराहा है और उसे मजबूत बताया है। लावरोव ने कहा है कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे जीवंत नेताओं में से एक हैं। उन्होंने पीएम मोदी की ऊर्जा की भी तारीफ ही है। इसके अलावा, लावरोव ने यह भी कहा है कि रूस भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ऐलान किया है कि रूस लगातार भारत को तेल निर्यात करता रहेगा।

पीएम मोदी की जमकर तारीफ की


लावरोव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे जीवंत नेताओं में से एक हैं। उनमें न केवल जबरदस्त ऊर्जा है, बल्कि वे इसे बहुत ही महत्वपूर्ण लक्ष्यों और उपलब्धियों पर केंद्रित करते हैं – चाहे वह अर्थव्यवस्था हो, सैन्य रक्षा हो, संस्कृति हो, या फिर स्वाभाविक रूप से, भारत की उस अद्वितीय सभ्यतागत विरासत को बनाए रखना हो, जो किसी और देश के पास नहीं है।" लावरोव ने ये बातें बुधवार से शुरू होने वाली ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए नई दिल्ली की अपनी यात्रा से पहले की है।

भारत को रूसी तेल आपूर्ति का दिया भरोसा


रूसी विदेश मंत्री से पूछा गया कि रूस से भारत की तेल खरीद में काफी गिरावट आई है। क्या इसकी वजह से रूस भारत को एक साझीदार के तौर पर अलग नजरिए से देखने लगा है? इस पर लावरोव ने कहा, "नहीं, इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है। यह सब संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लिए गए एक गैर-कानूनी फैसले की वजह से हुआ है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको भरोसा दिला सकता हूँ कि भारत के हितों और रूसी ऊर्जा की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे कि पश्चिमी देशों के अनुचित उपायों का हमारी व्यवस्थाओं पर कोई असर न पड़े।"

भारत-रूस संबंधों पर यह कहा


लावरोव ने कहा, "जो लोग रूस-भारत की दोस्ती के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, मुझे लगता है कि उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि कुछ वैश्विक शक्तियां रूस और भारत के बीच संबंधों को "कमजोर" करने की कोशिश कर रही हैं , लेकिन "इन प्रयासों से कोई परिणाम नहीं मिलता है।" ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में रूस-भारत संबंधों के बारे में विदेश मंत्री ने कहा कि "भारत को आजादी मिलने के बाद लंबे समय तक किसी भी पश्चिमी देश ने भारत के सैन्य विकास में मदद नहीं करना चाहा," जबकि रूस ने भारत को हथियार बेचे और भारत में निर्मित होने वाले कई प्रकार के हथियारों के लिए प्रौद्योगिकी साझा की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.