कल्कि धाम में पीएम मोदी ने किया कृष्ण-सुदामा और चावल की पोटली का उल्लेख, जानिए कारण

Updated on 19-02-2024 12:34 PM
 उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी संभल पहुंचे और कल्कि धाम का शिलान्यास किया। पूर्व में कांग्रेस नेता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम् के विशेष आमंत्रण पर पीएम मोदी यहां पहुंचे। खास बात यह है कि इस मौके पर कुमार विश्वास और क्रिकेटर मोहम्मद शमी भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने जय मां कैला देवी, बूढ़े बाबा की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया।

पीएम मोदी ने आगे कहा, आज कल्कि धाम के शिलान्यास का जो आनंद प्रमोद कृष्णम को हो रहा, उससे कहीं अधिक आनंद उनकी माता जी की आत्मा को हो रहा होगा। आचार्य जी ने दिखाया कि कैसे एक बेटा अपनी मां के सपने को पूरा करने में अपना जीवन लगा देता है। ये ईश्वर की कृपा है, उन्होंने मुझे माध्यम बनाया, मुझसे शिलान्यास करवाया।

पीएम मोदी ने किया कृष्ण-सुदामा का उल्लेख

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, आचार्य जी कह रहे थे कि मेरे पास देने को कुछ नहीं। अच्छा हुआ कि मुझे कुछ दिया नहीं। आप सुदामा की तरह चावल की पोटली की तरह कुछ देते और उसकी वीडियो बन जाती तो सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल हो जाती।

आचार्य जी ने बताया कि मंदिर बनाने के लिए उन्हें पिछली सरकार में कितना संघर्ष करना पड़ा। कहा गया कि मंदिर निर्माण से कानून व्यवस्था बिगड़ जाएगी। हमारी सरकार के निर्णय से अब वे निश्चिंत हैं।

सीएम योगी का संबोधन

संभल में हिंदू तीर्थ कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पिछले 10 वर्षों में हमने एक नया भारत देखा है। देश नए विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है भारत।'

पीएम मोदी ने कहा, संभल की भूमि से अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। कल्कि धाम के शिलान्यास का अवसर मिला। सभी देशवासियों और विश्व भर के श्रद्धालुओं को शुभकामना देता हूं।

पीएम ने आगे कहा, कुछ ऐसे काम हैं, जो पीछे के लोग मेरे लिए ही छोड़ गए हैं। आपका आशीर्वाद रहा तो सभी अच्छे काम पूरे करेंगे। कल्कि धाम आस्था के केंद्र के रूप में उभरेगा। आज शिवाजी महाराज की जन्मतिथि भी है, हिंदुत्व को जाग्रत करने में उनका योगदान है, उनसे हमें सीख मिलती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दौरे पर उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपए की 14,000 से अधिक परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। परियोजनाओं को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के चौथे ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह में लॉन्च किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.