PM मोदी आज से 2 दिन के असम-अरुणाचल दौरे पर:काजीरंगा नेशनल पार्क में सफारी पर जाएंगे,18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स करेंगे लॉन्च

Updated on 08-03-2024 12:19 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (8 मार्च) को दो दिन के असम दौरे पर जा रहे हैं। जहां वे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रुकने वाले हैं। मोदी शाम को काजीरंगा पहुंचेंगे। वहीं दूसरे दिन 9 मार्च को पहले वे टाइगर, हाथी और जीप सफारी करेंगे। इसके बाद वे अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

अरुणाचल में सेला सुरंग का उद्घाटन करने के बाद वे दोपहर लगभग 1.30 बजे जोरहाट जाएंगे। जहां वे होलोंगा पाथर में प्रसिद्ध अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की 84 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। इस संरचना को 'स्टैच्यू ऑफ वेलोर' के नाम से जाना जाएगा।

असम में प्रधानमंत्री करीब 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत बनाए गए 5.5 लाख से ज्यादा घरों के लिए गृह प्रवेश समारोह भी करेंगे।

ऐसा रहेगा पीएम का शेड्यूल
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक पीएम मोदी शाम 4 बजे तेजपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे काजीरंगा जाएंगे, जहां वे पुलिस गेस्ट हाउस में रात रुकेंगे। 9 मार्च की सुबह 5.30 बजे पार्क में जाएंगे और करीब दो घंटे तक टाइगर सफारी करेंगे।

पीएम के दौरे के मद्देनजर 7 मार्च से 9 मार्च तक कोहोरा के काजीरंगा रेंज में जीप और हाथी सफारी आम जनता के लिए बंद रहेगी।

अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे
पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में पीएम मोदी रणनीतिक महत्व वाली सेला सुरंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह सुरंग चीन की सीमा से लगे तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। साथ ही चीन-भारत सीमा के साथ आगे के क्षेत्रों में सैनिकों, हथियारों और मशीनरी की तेजी से तैनाती करके एलएसी पर भारतीय सेना की क्षमताओं को बढ़ाएगी।

इस परियोजना की नींव मोदी ने फरवरी 2019 में रखी थी, जिसकी लागत 697 करोड़ रुपए आंकी गई थी, लेकिन COVID-19 महामारी सहित विभिन्न कारणों से काम में देरी हुई।

इस परियोजना में दो सुरंगें शामिल हैं। पहली 980 मीटर लंबी सिंगल-ट्यूब सुरंग है, और दूसरी 1.5 किमी लंबी है जिसमें आपात स्थिति के लिए एक एस्केप ट्यूब है।

1962 में, चीनी सैनिक इस क्षेत्र में भारतीय सेना के साथ भिड़ गए थे और महत्वपूर्ण बात यह है कि उस वर्ष 24 अक्टूबर को तवांग शहर पर कब्ज़ा कर लिया गया था।

असम में इन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे पीएम
पीएम जिन प्रोजेक्टस् का उद्घाटन करेंगे, उनमें बरौनी से गुवाहाटी तक 3,992 करोड़ रुपए की पाइपलाइन परियोजना भी शामिल है। 768 करोड़ रुपये की लागत से डिगबोई रिफाइनरी के 0.65 मिलियन मीट्रिक टन से 1 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला रखेंगे।

साथ ही 510 करोड़ रुपये की लागत से गुवाहाटी रिफाइनरी के 1 मिलियन मीट्रिक टन से 1.2 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मेलेंग मेटेली में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.