अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप से न्यूक्लियर पावर पर हो सकती है बात

Updated on 13-02-2025 03:34 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के बाद अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति मैक्रों उन्हें विदा करने के लिए खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे। भारत-फ्रांस अडवांस्ड मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) और स्मॉल मॉड्यूल रिएक्टर साझा तौर पर विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ गए हैं। अब सवाल है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बातचीत में भी क्या PM न्यूक्लियर एनर्जी के अजेंडे पर बात करेंगे? सरकार की ओर से लगातार इस तरह के संकेत दिए जा रहे हैं कि यह अमेरिका के साथ बातचीत का एक अहम एजेंडा हो सकता है।

एनर्जी को लेकर दोनों नेताओं के बीच हो सकती है बात


मंगलवार को इंडिया एनर्जी वीक-2025 के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वीकार किया कि अगर एनर्जी को लेकर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत नहीं होती है, तो उन्हें हैरानी होगी। जब उनसे पूछा गया कि ट्रंप से बातचीत न्यूक्लियर एनर्जी, खासतौर से SMR को लेकर बात होगी, तो इस पर उन्होंने कहा, हां ये एजेंडे में है। इसके अलावा, अवैध प्रवासी भारतीयों की वापसी, हथियारों की खरीद और टैरिफ के मुद्दे पर भी बात हो सकती है। वाइट हाउस के बयान के मुताबिक, पैरिस AI समिट के इतर अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस और PM ने इस तरह की चर्चा की थी कि अमेरिका किस तरह न्यूक्लियर तकनीक में निवेश के लक्ष्य को लेकर भारत की मदद कर सकता है।

न्यूक्लियर एनर्जी को लेकर गंभीर है सरकार


सरकार न्यूक्लियर एनर्जी को लेकर गंभीर है। इस साल के बजट में परमाणु ऊर्जा मिशन की शुरुआत की गई है, जिसका लक्ष्य स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) के रिसर्च और विकास पर केंद्रित है। सरकार ने इस पहल के लिए 20,000 करोड़ रुपये तय किए हैं। लक्ष्य यह भी है कि 2033 तक कम से कम पांच SMR स्वदेशी रूप से डिवेलप करने हैं। भारत का लक्ष्य है कि अगले दो दशकों में मौजूदा न्यूक्लियर पावर कपैसिटी 82 गीगावाट से बढ़ाकर 100 गीगावाट की जाए।

न्यूक्लियर प्लांट की राहत आसान नहीं


न्यूक्लियर प्लांट को लेकर सवाल भी कम नहीं हैं। जानकार कहते हैं कि न्यूक्लियर प्लांट, सोलर प्लांट की तुलना में तीन गुना महंगा पड़ सकता है। बल्कि इसे स्थापित करने में छह साल तक लग सकते हैं। वहीं, साल 2010 में पास हुए Civil Liability for Nuclear Damage Act बिल में संशोधन को लेकर सिविल सोसाइटी और विपक्ष की ओर से विरोध दिख सकता है। जानकारों का मानना है कि इससे सप्लायर की जवाबदेही कम हो जाएगी, जो कि देश के हित में नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.