पीएम मोदी पहुंचे छत्तीसगढ़, मंत्री भगत ने किया स्वागत

Updated on 30-09-2023 03:56 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे।

प्रदेश सरकार की ओर से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनकी अगवानी की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली से रवाना होकर  रायपुर विमानतल पहुचे और अब यहां से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बिलासपुर से विमान द्वारा प्रधानमंत्री मोदी शाम 4.50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत व विदाई के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी आमसभा में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ ही प्रदेश में सत्ता में वापसी का बिगुल फूंकेंगे। तीन महीने में पीएम का यह तीसरा छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। इसके पूर्व वे रायपुर और रायगढ़ में सभा ले चुके हैं।

12 सितंबर को दंतेवाड़ा से निकली थी यात्रा
पीएम नरेन्द्र मोदी तीन अक्टूबर जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। बिलासपुर और बस्तर में भाजपा के कमजोर जनाधार को देखते हुए ही यहां पीएम का कार्यक्रम तय किया गया है। बता दें कि 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 15 सितंबर को जशपुर से निकली परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री, सांसद व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इस दौरान पांच हजार से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। यात्रा के दौरान 85 स्वागत सभा, 84 जनसभा और सात रोड शो हुए।

बिलासपुर संभाग की 13 सीटों पर कांग्रेस के विधायक
यह यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2,989 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद आज बिलासपुर में समाप्त होने जा रही है। इससे पूर्व बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कालेज मैदान से दोपहर 12:30 बजे रैली शुरू होगी, वहीं दो बजे से आमसभा होगी। दरअसल, परिवर्तन यात्रा के बहाने प्रधानमंत्री प्रदेश के सबसे बड़े बिलासपुर संभाग के आठ जिलों के अंतर्गत आने वाली 24 विधानसभा सीटों को साधेंगे। वर्तमान में यहां 13 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.