अब 1 नवंबर को रायपुर आएंगे पीएम मोदी, 5 बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Updated on 27-10-2025 02:39 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 31 अक्टूबर नहीं, बल्कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और नवा रायपुर के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मोदी रायपुर में दिनभर में लगातार पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनके बीच में लंच ब्रेक का भी समय नहीं रखा गया है।

प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर की सुबह 7:35 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान बी-777 से रवाना होंगे और सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रवाना होकर सुबह 10 बजे वे श्री सत्य साई संजीवनी बाल हृदय अस्पताल, नवा रायपुर पहुंचेंगे।

यहां प्रधानमंत्री ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में शामिल होकर हृदय रोग से उबरे 250 बच्चों से मुलाकात करेंगे। लगभग 10:35 बजे वे अस्पताल से रवाना होकर ब्रह्मकुमारी भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे ‘शांति शिखर’ भवन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 11:30 बजे तक चलेगा।

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 11:35 बजे नवा रायपुर विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। यहां वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कुछ समय के लिए नए विधानसभा भवन में रहेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस समारोह और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

सुरक्षा और तैयारियां चरम पर
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य पुलिस, एसपीजी और जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नवा रायपुर के सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ट्रैफिक रूट डायवर्जन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.