पीएम मोदी 10 से 12 मई के बीच आएंगे छत्तीसगढ़

Updated on 07-04-2023 08:40 PM

चुनावी वर्ष में भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों का दौरा लगातार जारी है। इस बीच 10 से 12 मई के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। सात अप्रैल को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। आठ अप्रैल को भाजपा के सभी मोर्चों की एक संयुक्त बैठक होगी जिसमें सभी मोर्चा के प्रभारी, अध्यक्ष व महामंत्री शामिल होंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव ( CG Vidhan Sabha Chunav 2023) के मद्देनजर सभी मोर्चा प्रमुखों को सह प्रभारी नितिन नवीन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ भी समन्वय बैठक प्रस्तावित है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक दल ने भी प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि विधायकों को अभी तक मिलने के लिए समय नहीं मिल पाया है।

होगी चुनावी चर्चा

प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी भाजपा के कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे जिसमे चुनाव से संबंधित कई विषयों पर विस्तार से उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ज्ञात हो कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने मैदानी स्तर पर रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी है। अपने स्थापना दिवस के साथ ही आगामी एक माह तक पार्टी अपने कार्यक्रमों के जरिए मीनी जनाधार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ऐसे समय में प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का प्रवास पार्टी की तैयारियों को और गति प्रदान करेगा।

रायपुर सांसद ने की पीएम से मुलाकात

गुरुवार को रायपुर सांसद सुनील सोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री से सामान्य चर्चा हुई है। काफी समय बाद उनसे मिलना हो पाया है।

हर मोर्चे को मिली जिम्मेदारी

युवा मोर्चा: भाजपा चुनावी मोड में पूरी तरह से आ गई है। हर मोर्चे को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सामाजिक न्याय सप्ताह के कार्यक्रमों के दौरान चिकित्सा शिविर, करियर काउंसलिंग के प्रोग्राम, सहभोज कार्यक्रम और स्वच्छता के कई कार्यक्रम 14 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे।

जनजाति मोर्चा: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आठ अप्रैल को सभी जिलों में आत्मनिर्भर भारत के तहत जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सम्मेलनों के माध्यम से जागरुक करने और रोजगार से संबन्धित योजनाओं की जानकारी देने का कार्यक्रम होंगे।

किसान मोर्चा: नौ अप्रैल को भाजपा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान चलाएगा। इसी तरह श्रीअन्न को लेकर शहरी क्षेत्रों में जनजागरण के लिए पैदल मार्च करेगा।

महिला मोर्चा: भाजपा महिला मोर्चा का अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहभोज का कार्यक्रम 10 अप्रैल को रखा जाएगा।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा 11 अप्रैल को ज्योतिबाराव फुले की जयंती का कार्यक्रम आयोजित करेगी। 12 अप्रैल को चिकित्सा शिविर और स्वच्छता के कार्यक्रम होंगे,13 अप्रैल को जलाशयों का सफाई और वृक्षारोपण किया जाएगा

अनुसूचित जनजाति मोर्चा: 14 अप्रैल को भाजपा और अजा मोर्चा के तत्त्वावधान में बाबा साहब अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी जिसमे अंबेडकर की प्रतिमाओं को साफ करना, माल्यार्पण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.