जाेधपुर को PM मोदी आज देंगे बड़ी सौगात, वंदे भारत ट्रेन का करेंगे उद्घाटन, साबरमती तक की दूरी 2 घंटे घटेगी

Updated on 07-07-2023 07:00 PM
 जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में दूसरी बार बड़ी सौगात के रूप में मिली वंदे भारत ट्रेन का शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस दौरान उनके साथ वर्चुअल माध्यम से राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत भी जुड़ेंगे। इस उद्घाटन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान जोधपुर में भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी जोधपुर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा और विधायक सूर्यकांता व्यास समेत कई नेता भी उपस्थित रहेंगे।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 7 जुलाई शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से दोपहर 3:30 रवाना होगी। ये रात 10:40 पर साबरमती पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में 8 कोच रहेंगे। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह के 6 दिनों तक चलेगी। यह ट्रेन सोमवार से शनिवार तक संचालित होगी। इस दौरान रविवार को ट्रेन का मेंटेनेंस कार्य होगा। इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्री आईआरसीटीसी के ऐप से ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकेंगे। 9 जुलाई से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

पांच रेलवे स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

रेलवे विभाग की ओर से वंदे भारत ट्रेन का जोधपुर से साबरमती के बीच शेड्यूल तय किया गया है। इसके तहत वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से साबरमती के बीच केवल 5 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें पाली, फालना, आबू रोड, पालनपुर और मेहसाणा रेलवे स्टेशन शामिल है। इस दौरान जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन प्रतिदिन सुबह 6 बजे यह ट्रेन रवाना होगी। दोपहर 12:05 पर साबरमती पहुंचेगी। इसी तरह अपराह्न 4:45 पर यह ट्रेन वापस साबरमती से रवाना होगी। जो रात 10:45 पर जोधपुर में भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

6 घंटे में तय करेगी 646 किलोमीटर का सफर

वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से साबरमती तक 646 किलोमीटर का सफर तय करेगी। सामान्यतया अन्य ट्रेनों में जोधपुर से साबरमती जाने के लिए 7 से 8 घंटे का समय लगता है। वंदे भारत ट्रेन से जोधपुर से साबरमती के बीच महज 6 घंटे और 5 मिनट का समय लगेगा। इस समय में ट्रेन जोधपुर से साबरमती तक का सफर तय कर लेगी। इसके चलते अन्य ट्रेनों की अपेक्षा इस ट्रेन में यात्रियों का करीब 2 घंटे का समय बचेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.