पीएम मोदी 7 को छत्तीसगढ़ को देंगे 7500 करोड़ की सौगात

Updated on 06-07-2023 08:53 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजधानी रायपुर में दो घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ को 7500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे।

सात जुलाई को रायपुर दौरे के दौरान वे 6400 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही नई रेलवे लाइन की भी सौगात देंगे। परिवहन मार्गों के उन्नयन से वनांचल क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार होगा साथ ही अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ का बेहतर परिवहन संपर्क स्थापित हो सकेगा।

जबलपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रायपुर-कोडेबोड़ की 33 किमी. लंबी चार लेन वाली सड़क पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा जगदलपुर के निकट स्थित इस्पात संयंत्रों के लिए कच्चे माल तथा तैयार उत्पादों की आवाजाही में सहायक सिद्ध होगा। एनएच-130 के बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर 53 किलोमीटर लंबे बिलासपुर-पथरापाली 4- लेन सड़क का लोकार्पण होगा। यह उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच परिवहन संपर्क को बेहतर बनाने में मदद करेगा। आसपास के क्षेत्रों में स्थित कोयला खदानों को परिवहन की सुविधा प्रदान करके कोयले की आवाजाही को बढ़ावा देगा।

रायपुर-विशाखापट्नम कारीडोर पर तीन नई सड़क
6-लेन वाले ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम कारीडोर पर तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इनमें एनएच-130 पर 43 किलोमीटर लंबे 6-लेन वाले झांकी-सरगी खंड का विकास, एनएच-130 पर 57 किलोमीटर लंबे 6-लेन वाले सरगी-बसनवाही और एनएच-130 पर 25 किलोमीटर लंबे 6-लेन वाले बसनवाही-मारंगपुरी मार्ग का विकास शामिल हैं। इस परियोजना में 2.8 किलोमीटर लंबी 6-लेन सुरंग भी परियोजना का प्रमुख घटक है।

रायपुर-खरियार, केवती-अंतागढ़ रेल लाइन समर्पित करेंगे
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 103 किलोमीटर लंबे रायपुर-खरियार रोड रेल लाइन के दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे 750 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के उद्योगों के लिए कोयला, इस्पात, उर्वरक और अन्य वस्तुओं का परिवहन आसान होगा। इसके साथ ही केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 290 करोड़ की लागत से बने 17 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन की शुरुआत होगी। इस नई रेलवे लाइन से भिलाई स्टील प्लांट को दल्लीराजहरा और रावघाट के खदानों से लौह अयस्क परिवहन में सुविधा मिलेगी।

कोरबा में 130 करोड़ का बाटलिंग प्लांट
130 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 60 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाले बाटलिंग प्लांट का भी शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे। इंडियन आयल कार्पोरेशन कार्पोरेशन का यह बाटलिंग प्लांट कोरबा में स्थित है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के अंतर्गत लाभार्थियों को 75 लाख कार्डों के वितरण की भी शुरुआत करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बदला मोदी की सभा का समय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होने वाली सभा का समय बदल गया है। अब वह सुबह 9:40 बजे की जगह 10:45 बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी सुबह 10:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकाप्टर से साइंस कालेज मैदान पहुंचेंगे। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हेलीकाप्टर पर सवार होंगे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पीएम मोदी और सीएम बघेल एक साथ हेलीकाप्टर पर एक साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से पीएम उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.