देश की पहली वॉटर मेट्रो की कल शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, जानिए क्या है खासियत, कितना होगा किराया, पूरी डिटेल

Updated on 24-04-2023 07:54 PM
नई दिल्ली: देश को कल यानी मंगलवार को पहला वॉटर मेट्रो (India's First Water) मिल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 25 अप्रैल 2023 को देश को पहली वॉटर मेट्रो समर्पित करेंगे। यह वॉटर मेट्रो (Water Metro) लोगों को किफायती और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराएगा। वॉटर मेट्रो कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी। कोच्चि (kochi) व आस-पास के दस द्वीपों के बीच शुरू हो रही सेवा ऐसे शहरों के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है, जहां पारंपरिक मेट्रो रेल में कई बाधाएं हैं। पीएम मोदी (PM Modi) ने वाटर मेट्रो की तस्वीरें जारी करते हुए बताया, कोच्चि वाटर मेट्रो (kochi Water Metro) शहर के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में अहम साबित होगी। करीब 1,136 करोड़ रुपये की परियोजना को केरल के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है। यह शहर में सार्वजनिक परिवहन व पर्यटन के जरिये आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दे सकेगा।

हर 15 मिनट में मिलेगी सर्विस


कोच्चि में वॉटर मेट्रो (Water Metro) में यात्रा की कीमत काफी कम होगी। ट्रैफिक नहीं होने की वजह से इसमें समय की भी बचत होगी। कोच्चि वॉटर मेट्रो 10 द्वीपों को जोड़ेगा। यात्रा के शुरुआती दौर में 75 किलोमीटर की दूरी कवर करेगा। लोगों को हर 15 मिनट में आवाजाही के लिए मेट्रो मिलेगी। इसमें कुल 78 इलेक्ट्रिक नौकाएं शामिल हैं। लोगों को 12 घंटे तक यह सुविधा मिलेगी। अभी शुरुआत में 23 नावें व 14 टर्मिनल हैं। वहीं, प्रत्येक मेट्रो में 50 से 100 यात्री बैठ सकते हैं।

कितना होगा किराया


वॉटर मेट्रो कोच्चि वॉटर मेट्रो लिमिटेड और कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड का अपनी तरह का नया उद्यम है। वॉटर मेट्रो 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से अपने पहले रूट-हाईकोर्ट वाइपिन पर परिचालन शुरू करेगी। वहीं दूसरे रूट व्यट्टीला-कक्कनाड पर सेवा 27 अप्रैल की सुबह 7 बजे से शुरू होगी। एक बार की यात्रा के लिए लोगों से 20 रुपये का किराया लिया जाएगा। बता दें कि वॉटर मेट्रो से 20 मिनट से भी कम समय में हाईकोर्ट से वाइपीन तक पहुंचा जा सकेगा। वहीं व्याटिला से कक्कनाड तक सफर करने का अनुमानित समय करीब 25 मिनट है। यह सेवा सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक जारी रहेगी। हाईकोर्ट-वाइपीन रूट पर पीक ऑवर्स में हर 15 मिनट में नावों का संचालन होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.