PM मोदी की आज तेलंगाना-महाराष्ट्र-ओडिशा में चुनावी रैलियां:तीन जनसभाओं के बाद शाम को भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे

Updated on 10-05-2024 12:10 PM

लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए पीएम मोदी आज महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे। महाराष्ट्र के नंदूरबार में सुबह 11.30 बजे, तेलंगाना के महबूबनगर में दोपहर 3.15 और शाम 5.30 बजे हैदराबाद में जनसभा करेंगे। इसके बाद रात 8.30 बजे भुवनेश्वर में रोड शो होगा।

8 मई तेलंगाना: PM बोले- शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद किया, क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को तेलंगाना के करीमनगर में पहली बार अडाणी-अंबानी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे। 5 उद्योगपति, अंबानी और अडाणी, लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी-अडाणी को गाली देना बंद कर दिया है...क्यों?

PM ने कहा- मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अडाणी और अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना माल मिला? क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है? 

7 मई मध्यप्रदेश: पीएम मोदी बोले- मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि कांग्रेस राम मंदिर पर बाबरी ताला न लगा दे

पीएम मोदी ने धार में कहा, 'मोदी को 400 सीटें चाहिए, ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं। मुझे 400 सीटें चाहिए, ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को फिर से वापस लाकर चिपका न दे। मोदी को 400 सीटें चाहिए, ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला न लगा दे।' मोदी ने धार में कहा- मुसलमानों को पूर्ण आरक्षण मिलना चाहिए। इसका अर्थ क्या है? ये लोग SC-ST, OBC समुदाय से पूरा आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं।' 

6 मई ओडिशा: लोगों से लूटा धन उन्हें वापस लौटाएंगे, इसके लिए कानूनी सलाह ले रहा हूंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'वे कानूनी सलाह ले रहे हैं कि लोगों से जो धन भ्रष्टाचार के जरिए लूटा गया है, उसे लोगों को कैसे लौटाया जाएगा।' झारखंड के मंत्री के सचिव के नौकर के घर से मिले 30 करोड़ रुपए का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता है कि ऐसे लोग गांधी परिवार के करीबी क्यों निकलते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.