तीसरी बार पीएम मोदी की वापसी तय? इस एक फैसले से सबने लगा लिया है अंदाजा!

Updated on 25-05-2024 12:58 PM
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड देने का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यह रकम 2.11 लाख करोड़ रुपये है। यह रकम वित्त वर्ष 2022-23 में दिए गए डिविडेंड 87,416 करोड़ रुपये से काफी ज्‍यादा है। इस एक कदम ने गुरुवार को पूरे शेयर मार्केट को उत्‍साहित कर दिया था। इस अप्रत्याशित लाभांश को बाजार विश्‍लेषकों के एक धड़े ने चुनावों के साथ जोड़ दिया। उन्‍होंने इस बात को यह जोड़कर देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार केंद्र की सत्‍ता में वापसी करने जा रहे हैं। एक्‍सपर्ट्स मानते हैं कि आरबीआई से 2.1 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड देश की राजकोषीय स्थिति के लिए पॉजिटिव सिग्‍नल है। इसका इस्तेमाल नई सरकार की राजकोषीय प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेगा।

आरबीआई के फैसले पर शेयर बाजार का र‍िऐक्‍शन

आरबीआई के निदेशक मंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में वित्‍त वर्ष 2023-24 में अर्जित मुनाफे से सरकार को 2.1 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। यह सरकार की ओर से तय बजट 1.02 लाख करोड़ रुपये से दोगुने से भी ज्‍यादा है। शेयर बाजार ने अगले ही दिन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। गुरुवार को शेयरों में चौतरफा लिवाली देखने को मिली। दोनों स्‍टैंडर्ड इंडेक्‍स अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही सूचकांकों ने 1.6 फीसदी से अधिक की छलांग लगाई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 29 जनवरी के बाद की अपनी सबसे ऊंची छलांग लगाकर 1,196.98 अंक के फायदे के साथ बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी इस जबर्दस्त तेजी का लाभ उठाते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी 369.85 अंक यानी 1.64 फीसदी उछल गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.