प्लेन से उतरे पीएम नरेंद्र मोदी और सामने स्वागत में खड़े थे शशि थरूर, ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है
Updated on
25-04-2023 06:49 PM
नई दिल्ली, राजनीति में संभावनाओं को कभी भी नकारा नहीं जाता है। ये बात तब और ज्यादा सटीक बैठती है जब करीब एक साल बाद आम चुनाव होने हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज केरल में कई परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा है। इस तस्वीर में पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) से गर्मजोशी से बातचीत करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि हाल के दिनों में कांग्रेसी सांसद ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है।
कंधे पर हाथ और गर्मजोशी
तस्वीर में पीएम मोदी कांग्रेस सांसद थरूर के कंधे पर हाथ रखकर उनसे कुछ बात करते दिख रहे हैं। दक्षिण भारतीय परिधान में दिख रहे पीएम मोदी कुछ देर तक थरूर से बात करते रहे। इस दौरान थरूर अपने दोनों हाथों से पीएम का हाथ थाम रखे थे। गौरतलब है कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के बाद से ही थरूर पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार पीएम की तारीफ भी कर दी है। ऐसे में थरूर और मोदी की इस मुलाकात के सियासी मायने भी तलाशे जाएंगे।
सप्ताह भर पहले थरूर ने पीएम की तारीफ की थी
केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन का तोहफा पीएम मोदी ने दिया है। इसी फैसले की तारीफ में थरूर ने ट्वीट किया था। थरूर ने कहा था कि विकास की बात राजनीति से अलग होनी चाहिए। उन्होंने इस ट्रेन की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा था कि 14 महीने पहले में केरल के लिए वंदे भारत ट्रेन की सलाह दी थी। मुझे खुशी है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे पूरा कर दिखाया। मैं पीएम मोदी के साथ इस समारोह में शामिल होकर इस अहम मौके का गवाह बनूंगा। गौरतलब है कि केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलेगी।
तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें करारी हार मिली थी। इसके बाद से ही थरूर पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं। एक वक्त पार्टी की मुखर आवाज रहे थरूर की हैसियत अभी वैसी नहीं रही है। इस बीच बीच-बीच में कभी बीजेपी तो कभी उनकी तरफ से एक-दूसरे की तारीफ में कसीदे पढ़े जा रहे हैं। अभी लोकसभा चुनाव में थोड़ा वक्त है लेकिन बीजेपी ने केरल में ताकत झोंक रखी है। ऐसे में कुछ चौंकाने वाली चीजों से इनकार नहीं किया जा सकता है।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…