पीएम नरेंद्र मोदी ने किया अहमदाबाद में 36वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ

Updated on 30-09-2022 06:49 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन किया। गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं। नेशनल गेम्स 7 साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, रवि दहिया, मीराबाई चानू, गगन नारंग, अंजू बॉबी जॉर्ज जैसे दिग्गज मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "देश के खिलाड़ी पहले भी सक्षम थे। पदक जीतना पहले भी शुरू हो सकता था। लेकिन, खेल में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार था। हमने सिस्टम को साफ किया है और युवाओं में नया विश्वास जगाया है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया भर के लोग ओलंपिक जैसे लोकप्रिय खेल आयोजनों का बेसब्री से इंतजार करते थे, तो ऐसी प्रतियोगिताएं कई वर्षों से भारत में सामान्य ज्ञान का विषय थीं।

मोदी ने कहा, "लेकिन अब, देश का मिजाज और स्वभाव बदल गया है। हमारे खिलाड़ियों ने सबसे पहले और सर्वश्रेष्ठ होने की परंपरा को जारी रखा है जो 2014 में शुरू हुई थी।" प्रधानमंत्री ने एथलीटों के लिए एक संदेश में कहा, "खेल में आपकी जीत बाकी फील्ड में भी देश की सफलता का रास्ता दिखाएगी। खेलों की सॉफ्ट पावर से हमारे देश की छवि में काफी सुधार होगा।"

प्रधानमंत्री ने युवाओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए थ्री- सी (C)- कंपटीशन, कमिटमेंट और कंटीन्युटी पर फोकस करने की सलाह दी। इन खेलों में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7000 एथलीट के साथ भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा खेल टीम भी हिस्सा ले रही है। नेशनल गेम्स रोस्टर में कुल मिलाकर 36 खेल प्रतियोगिताएं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.