पीएम नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ से देंगे उत्तराखंड को 4200 करोड़ रुपये की सौगात, 25 पुलों के उद्घाटन समेत ये भी जानिए

Updated on 11-10-2023 01:21 PM
रश्मि खत्री, देहरादून/पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं। पीएम मोदी अपने दौरे पर उत्तराखंड को 4200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं को वे राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनका शिलान्यास करेंगे। पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को 4 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 5:30 बजे बरेली स्थित वायु सेवा के त्रिशूल एयरवेज पर पहुंचेंगे। यहां से वह 6 बजे उड़ान भरेंगे और सुबह 8 बजे ज्योलीकांग पहुंचेंगे। यहां आदि कैलाश दर्शन के बाद प्रधानमंत्री पार्वती कुंड जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सुबह 9:30 बजे पिथौरागढ़ दिल्ली के जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे। यहां पहुंचने पर वे स्थानीय लोगों से मिलेंगे, उनसे बातचीत करेंगे और इसके साथ ही गुंजी गांव में आयोजित की जा रही एक प्रदर्शनी का दौरा भी करेंगे। इस प्रदर्शनी में स्थानीय कला और उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां वे भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों और सीमा सड़क संगठन के कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्यक्रम के अनुसार यहां से दोपहर लगभग 12बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम पहुंचेंगे और वहां पर पूजा अर्चना कार्य करेंगे।

25 पुलों का भी उद्घाटन करेंगे

जागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री का 22 मिनट का कार्यक्रम तय किया गया है। जागेश्वर धाम में पूजा करने के बाद पीएम दोपहर ढाई बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। पिथौरागढ़ में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन समिति अन्य क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनका शिलान्यास भी करेंगे। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनी 76 ग्रामीण सड़कों और 25 पुलों का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही 9 जिलों में बीडीओ कार्यालयों के 15 भवन, केंद्रीय सड़क निधि के तहत निर्मित कौसानी बागेश्वर रोड समेत तीन सड़कों धारी-दौबा-गिरिछीना रोड, नगला-किच्छा रोड का उद्घाटन करेंगे।

व्यवस्थाओं पर व्यक्त किया संतोष

इन तमाम परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से पिथौरागढ़ से देहरादून तक लोगों को उसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार से पिथौरागढ़ दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री के 12 अक्टूबर के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारी का मुख्यमंत्री खुद जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने पीएम कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     11 August 2026
    पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
     11 August 2026
    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
     11 August 2026
    गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
     11 August 2026
    पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
     11 August 2026
    भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
     11 August 2026
    विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
     11 August 2026
    लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
     10 August 2026
    हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
     10 August 2026
    प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
    Advt.