PM बोले- 10 जून को भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा:ओडिशा के CM हाउस में भ्रष्टाचारियों का कब्जा

Updated on 20-05-2024 01:00 PM

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी सोमवार (20 मई) को ओडिशा के दौरे पर हैं। उन्होंने ढेंकनाल और कटक में जनसभाएं कीं। PM ने कटक में कहा- ओडिशा में 10 जून को बीजेपी का पहला सीएम शपथ लेगा ये तय है। तीसरी बार मोदी की सरकार दिल्ली में शपथ लेगी। ये भी तय है।

इससे पहले ढेंकनाल की जनसभा में उन्होंने कहा- ओडिशा की BJD सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। मुठ्ठीभर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ गए हैं। BJD के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं।

दोनों जनसभाओं से पहले PM मोदी पुरी पहुंचे थे। उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद रोड शो किया। इस दौरान पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा भी उनके साथ थे। ओडिशा के ढेंकनाल, पुरी और कटक में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।

ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही हो रहे हैं। सोमवार को दूसरे फेज में 35 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके बाद 25 मई और 1 जून को 42-42 सीटों पर मतदान होगा।

जनसभा से पहले मोदी का पुरी में रोड शो

PM के भाषण की 3 मुख्य बातें...

1. डबल इंजन की सरकार पर

ओडिशा में एक ही नारा गूंज रहा है। यह नारा है 'ओडिशा में पहली बार डबल इंजन की सरकार'। यहां बीजेडी सरकार 25 साल से है, लेकिन आज पूरा ओडिशा आत्ममंथन कर रहा है कि इतने वर्षों में लोगों को क्या मिला। ओडिशा में जल, जंगल, जमीन है, फिर भी यहां सबसे ज्यादा बदहाली है।

21वीं सदी के ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए। वो BJD सरकार किसी भी हालत में नहीं दे सकती। इस शताब्दी के अब तक के पूरे हिस्से में आप BJD को मौका दे चुके हैं। अब समय आ गया है कि आप BJD की ढीली-ढाली नीतियों, ढीला-ढाले काम और धीमी रफ्तार को छोड़कर भाजपा की तेज रफ्तार सरकार चुनें।

2. भाजपा की नीतियों पर

मोदी सरकार ने आदिवासी परिवारों के लिए वनधन योजना बनाई, इसके माध्यम से वन उत्पादों की खरीद MSP पर होती है। देशभर में 3,500 से अधिक वनधन केंद्र हैं। यहां ओडिशा में भी पौने 200 वनधन केंद्र खुले हैं, इनमें 80 से अधिक वन उत्पादों की खरीद MSP पर होती है। लेकिन, BJD सरकार आपको वन उपज पर सही MSP तक नहीं देती।

3. जगन्नाथ मंदिर पर

BJD सरकार में जगन्नाथ जी का मंदिर भी सुरक्षित नहीं बचा है। पिछले 6 साल से श्री रत्न भंडार की चाबी का भी अता-पता नहीं है। इसके पीछे का बहुत बड़ा राज BJD सरकार और मुख्यमंत्री के करीबी लोग छिपा रहे हैं। पूरा ओडिशा जानना चाहता है कि जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में ऐसा क्या है कि BJD ने वो रिपोर्ट ही दबा दी?

BJD के राज में न तो ओडिशा की संपदा सुरक्षित है और न ही ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित है। ये तो पद्म सम्मान से पुरस्कृत अंतर्यामी मिश्रा जी की धरती है, जिन्होंने जगन्नाथ संस्कृति को लेकर इतना काम किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.