PM बोले- गरीब, युवा, महिलाएं, किसान; ये चार जातियां मेरे लिए बड़ी

Updated on 25-12-2023 12:57 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में ‘मजदूरों के हित, मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर कहा, 'मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी हैं- गरीब, युवा, महिलाएं और मेरे किसान भाई। गरीबों की सेवा, श्रमिकों का सम्मान और वंचितों को मान हमारी प्राथमिकता है।' इंदौर की तारीफ में कहा, 'स्वच्छता और स्वाद के लिए मशहूर इंदौर कितने ही क्षेत्रों में अग्रणी रहा है।'

PM ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुकुमचंद मिल के मजदूरों की बकाया राशि मिलने की प्रोसेस की शुरुआत वर्चुअली की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिसमापक (एक व्यक्ति या इकाई, जो किसी चीज का खात्मा करता है- आमतौर पर संपत्ति के मामले में) को यह चेक सौंपा।

32 साल से मजदूरों की देनदारियां बाकी थीं। मिल के करीब 4800 मजदूरों को उनके हिस्से का पैसा 15 से 30 दिन में मिल जाएगा। रकम बैंक खातों में आएगी। कनकेश्वरी धाम में हुए आयोजन में CM ने कन्या पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की।

PM के भाषण की बड़ी बातें...

ये कार्यक्रम मेरे लिए संतोष का विषय: मुझे खुशी है कि आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती है। BJP की ये नई सरकार और नए CM और प्रदेश में ये मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है, वो भी मेरे श्रमिक भाई-बहनों के लिए होना मेरे लिए संतोष का विषय है।

मजदूरों के सामने अब सुनहरी सुबह: आज सांकेतिक तौर पर 224 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया। आने वाले दिनों में यह रकम श्रमिक भाई-बहनों तक पहुंचेगी। आपके सामने अब सुनहरे भविष्य की सुबह है।मुझे बताया गया है कि जब हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का एलान किया गया तो इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया था।

गरीबों का प्यार क्या कमाल कर सकता है, जानता हूं: मुझे विश्वास है कि डबल इंजन सरकार को गरीब, श्रमिकों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। इनका प्यार और आशीर्वाद क्या कमाल कर सकता है, ये मैं अच्छी तरह से जानता हूं। MP की नई टीम आने वाले दिनों में नई उपलब्धियां हासिल करेगी। ये मुझे विश्वास है।

किसने - क्या कहा...

  • CM मोहन यादव ने कहा, 'जहां कैलाश जी को खड़ा कर दो, वहां जीत निश्चित होती है।' पूर्व मंत्री उषा ठाकुर का बाद में नाम लेने पर मुख्यमंत्री ने उनसे माफी मांगी। बोले, 'माफ करना दीदी क्रम में तालमेल थोड़ा सा गड़बड़ाया है।' CM ने कहा, 'मैं मजदूर का बेटा हूं, इसीलिए मजदूरों का दर्द समझता हूं।'
  • विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'आज का दिन इंदौर के इतिहास और विशेषकर मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आपने इंदौर में 9 की 9 विधानसभा सीट दी है। 5 साल बाद इंदौर का नक्शा देखना। विश्व के अच्छे शहरों में इंदौर होगा। यह वादा है।'
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने कहा है कि जल्द ही भारत में ओलंपिक करवाने वाले हैं। CM से आग्रह है कि ओलंपिक का एक खेल इंदौर में भी हो। यहां ओलंपिक स्टैंडर्ड का एक कुश्ती मैदान और अकैडमी की ट्रेनिंग की तैयारी ओलंपिक से पहले हो जाए।'

कुल 464 करोड़ रुपए का भुगतान होना है
इंदौर में मिल की यह कानूनी लड़ाई 32 साल से मजदूर लड़ रहे थे। रविवार को इसे लेकर मजदूर नेताओं की 1652वीं बैठक हुई, लेकिन यह बैठक संघर्ष के अंत की थी। कुल 464 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाना है। इसमें से करीब 4800 मजदूरों के खातों में 218 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बाकी राशि मिल की दूसरी देनदारियों में शामिल है।

इन कामों का शिलान्यास

  • नगर निगम का जलूद सोलर प्लांट। लागत 308 करोड़ रुपए।
  • विमुक्त और घुमक्कड़ जाति संग्रहालय। लागत 4.30 करोड़ रुपए।
  • लोक निर्माण विभाग की RCC सड़कें। लागत 10 करोड़ रुपए।

इन कामों का लोकार्पण

  • नगर निगम के 30 संजीवनी क्लिनिक। लागत 6.31 करोड़ रुपए।
  • उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महू कॉलेज में आधुनिक लाइब्रेरी भवन। लागत 1.40 करोड़ रुपए।
  • 61 जल जीवन मिशन योजनाओं में नल कनेक्शन। लागत 54 करोड़ रुपए।
  • 30 किमी की दो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना। लागत 19 करोड़ रुपए।
  • एमवाय में 120 बिस्तर के वार्ड। निगम एरिया में कामकाजी महिलाओं के लिए 100 कैपेसिटी का होस्टल। लागत 5.40 करोड़ रु.।
  • औद्योगिक क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड के एग्जीबिशन सेंटर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.