PM बोले- टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी भारत का भविष्य बदलेगी:सरकार AI को देश के लिए उपयोगी बनाएगी

Updated on 29-04-2025 01:06 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। PM ने कहा कि हमारा मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भारत के लिए मददगार बनाना है। हमें भविष्य की हर तकनीक में भारत को दुनिया में सबसे बेहतर बनाने के लिए काम करना होगा।

PM ने कहा, 'देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए, उन्हें तैयार करने की बड़ी भूमिका एजुकेशन सिस्टम की भी होती है। इसलिए देश में न्यू एजुकेशन पॉलिसी लाई गई है, जिसे वैश्विक मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वन नेशन वन डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। ये AI आधारित है। इसका इस्तेमाल देश की 30 से ज्यादा भाषाओं और 7 विदेशी भाषाओं में पाठ्यपुस्तक तैयार करने में हो रहा है।'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'अब विदेशों में हमारे प्रमुख संस्थानों के कैम्पस खुल रहे हैं। भारत में दुनिया के टॉप संस्थानों के कैंपस खुलने की शुरुआत हो चुकी है। टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी ही भारत के भविष्य को ट्रांसफॉर्म करेगी।'

YUGM कॉन्क्लेव का मकसद इनोवेशन का एक इकोसिस्टम बनाना है, जिससे निजी क्षेत्र के निवेश को रिसर्च के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा सके। कॉन्क्लेव के जरिए गवर्नमेंट, एकेडेमिया, इंडस्ट्री और इनोवेशन क्षेत्र के प्रमुख लोगों को एक साथ लाना है।

इसके लिए कॉन्क्लेव में हाई लेवल मीटिंग्स और पैनल डिस्कशन होंगे। इनमें सरकारी अधिकारी, प्रमुख उद्योगपति और शिक्षाविद शामिल होंगे। साथ ही कॉन्क्लेव में इनोवेशन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए करीब 1,400 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसमें सरकार और गैर-सरकारी संस्थाओं ने निवेश किया है।

इस कार्यक्रम से कई अहम प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होगी:

  • IIT कानपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI और इंटेलिजेंट सिस्टम का सुपरहब बनेगा।
  • IIT बॉम्बे में बायोसाइंसेज, बायोटेक्नोलॉजी, हेल्थ और मेडिकल के क्षेत्र में सुपरहब स्थापित किए जाएंगे।
  • कई प्रमुख रिसर्च इंस्टिट्यूट्स में वाधवानी इनोवेशन नेटवर्क (WIN) सेंटर्स की स्थापना की जाएगी, ताकि रिसर्च वर्क को बिजनेस लेवल तक लाया जा सके।

कॉन्क्लेव में स्पेशल स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी भी लगेंगी 

इस कॉन्क्लेव में पूरे भारत से बेहतरीन डीप टेक स्टार्टअप्स के इनोवेशंस को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए यहां एक स्पेशल प्रदर्शनी भी होगी। साथ ही, अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए नेटवर्किंग के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

पीएम मोदी ने बिहार में 13,480 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया था

पहलगाम हमले के 2 दिन बाद 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी पहुंचे PM मोदी ने 13 हजार 480 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। साथ ही सहरसा-मुंबई अमृत भारत ट्रेन, जयनगर-पटना के बीच नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

पहलगाम हमले पर पीएम ने कहा- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आया

पहलगाम आतंकी हमले पर PM मोदी ने दुनिया को मैसेज देने के लिए मंच से अंग्रेजी में कहा, 'हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को सजा मिलेगी।'

इसके बाद उन्होंने कहा कि पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- पीएम मोदी गंभीर नहीं, बिहार में रैली करने में व्यस्त

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 26 अप्रैल को बेंगलुरु में कहा- पहलगाम हमले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी को भी आना चाहिए था, लेकिन वे नहीं आए। हमने बैठक में सबसे पहले यही सवाल उठाया था।

खड़गे ने कहा- जब देश में 26 लोगों मारे गए और कई घायल हों, तब भी PM मोदी बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करने में व्यस्त थे। अगर वह बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.