PM ने शेयर किया 3:13 मिनट के गाने में 12 भाषाएं, किसानों-महिलाओं-युवाओं का जिक्र

Updated on 16-03-2024 12:31 PM

भाजपा ने शनिवार (16 मार्च) को अपने चुनावी कैंपेन 'मैं मोदी का परिवार हूं' का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। ये वीडियो PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस पर लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार।

वीडियो में देश के हर कोने के लोगों की झलक दिखाई गई है। महिलाओं से लेकर किसानों-मजदूरों तक और छात्रों से लेकर युवाओं के लिए लागू की गईं योजनाओं का इस वीडियो में जिक्र किया गया है।

देशभर में पीएम की सभाओं, उनके दौरों की झलकियां इस वीडियो में हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के समय मंदिर निर्माण में शामिल मजदूरों पर फूल बरसाने का फुटेज भी इसमें शामिल किया गया है।

3 मिनट 13 सेकेंड का यह गाना अधिकतर हिंदी भाषा में है। हालांकि, इस सॉन्ग की लाइन 'मैं मोदी का परिवार हूं' को हिंदी के अलावा गुजराती, पंजाबी, उड़िया, तमिल समेत 11 अन्य भाषाओं में भी गाया गया है।

6 मार्च को लॉन्च किया गया था मोदी का परिवार कैंपेन
पार्टी ने 10 दिन पहले (6 मार्च) ये कैंपेन लॉन्च किया था। दरअसल, पटना में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली में लालू यादव ने कहा था कि PM परिवारवाद पर हमला करते हैं, लेकिन उनका अपना परिवार नहीं है।

इसी के जवाब में भाजपा ने X पर पोस्ट किया- हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार… तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, PM मोदी का परिवार। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखना शुरू कर दिया।

4 मार्च को भाजपा ने लालू यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार और राजशाही मानसिकता के गर्त में डूबे लोग समझ लें कि देश का जन-जन मोदी का परिवार है।

मोदी बोले- मैंने देश के लिए बचपन से घर छोड़ा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में सोमवार को आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के 'परिवार' वाले बयान का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- 'इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है।'

उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन खपा दूंगा। PM की स्पीच के कुछ देर बाद ही भाजपा नेताओं ने अमित शाह, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और किरेन रिजिजू जैसे बड़े नेताओं ने प्रोफाइल नेम चेंज कर दिया।

मोदी का परिवार कैंपेन पर विपक्ष की प्रतिक्रिया...

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा: भाजपा आत्महत्या करने वालों के परिवारों के लिए चिंतित क्यों नहीं हैं, चाहे वे युवा हों या किसान हों। यह मुद्दों से भटकाने के लिए है। भाजपा को इनकी चिंता होती तो अपने नाम के आगे किसान परिवार जोड़ते।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल: आप 3 मार्च को पटना में जनता के बीच उत्साह देख सकते हैं। हर दिन INDIA अलायंस बढ़ रहा है, इसलिए BJP वाले परेशान हैं।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत: यह मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए है। मुख्य मुद्दे महंगाई, पेपर लीक और बेरोजगारी हैं। भाजपा 'ध्यान भटकाओ' अभियान चला रही है।

2019 में भाजपा ने चलाया था 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन
2024 की तरह ही 2019 में भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन चलाया था। दरअसल एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है का नारा लगाया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर 'चौकीदार' नरेंद्र मोदी कर लिया था। जिसके बाद अमित शाह, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा समेत भाजपा के ज्यादातर मंत्रियों और अन्य बड़े नेताओं ने अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लगा लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.