पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Updated on 13-11-2024 12:55 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा, 12 नवम्बर को सेक्टर-1 स्थित नेहरु सांस्कृतिक सदन में, बीएसपी कर्मचारियों के बच्चों को प्रोत्साहित करने और उन्हें प्रेरित करने हेतु, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा सेल एवं प्रधानमंत्री ट्रॉफी छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह कार्यपालक निदेशक वक्र्स  अंजनी कुमार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस समारोह में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक माइंस बी के गिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें डॉ एम रविन्द्रनाथ और कार्यकारी कार्यपालक निदेशक रावघाट अरुण कुमार उपस्थित रहे।


इस अवसर पर ऑफिसर्स एसोशियेशन के अध्यक्ष एवं सेफी के चेयरमैन एन के बंछोर, महासचिव ओए परविंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, ओए एवं एससी-एसटी एसोसिएशन के सदस्य, यूनियन के प्रतिनिधिगण तथा प्रेस एवं मीडिया से आये मीडियाकर्मी, पुरस्कार विजेता और उनके माता-पिता भी उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि, कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार ने छात्रवृत्ति हेतु चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने छात्रों को जीवन में दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंनें महाभारत के दौरान कृष्ण और कर्ण के बीच वार्तालाप के एक अंश की चर्चा करते हुए जीवन में किये गए संघर्षों से स्वयं को प्रत्येक चुनौती के साथ उत्कृष्ट बनने की प्रेरणा दी।


कुमार ने वर्तमान में उपलब्ध सभी सुविधाओं जैसे एआई का उपयोग कर विद्यार्थियों को आगे बढऩे और देश के भविष्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने सारगर्भित तरीके से कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं, बल्कि उनका अपनी शिक्षा-दीक्षा के प्रति सतत्प्र यासरत रहने के लिए उत्साह वर्धन भी करती है। महाप्रबंधक शिक्षा श्रीमती शिखा दुबे ने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री ट्रॉफी छात्रवृत्ति, सेल छात्रवृत्ति एवं मेरिट अवार्ड के बारे में सभा को विस्तार से अवगत कराया।


उन्होंने सभी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इसके बाद मंचस्थ अतिथियों द्वारा छात्रवृत्ति हेतु चयनित छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह छात्रवृत्ति भिलाई इस्पात संयंत्र की एक अनूठी पहल का परिणाम है। यह छात्रवृत्ति, भारत के एकीकृत इस्पात संयंत्रों को सर्वोत्कृष्ट निष्पादन हेतु प्रदान की जाने वाली प्रधानमंत्री ट्रॉफी के साथ मिलने वाली राशि से अर्जित ब्याज से दी जाती है। ज्ञात हो कि बीएसपी ने प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री ट्रॉफी का खि़ताब अब तक 11 बार जीता है। पहली श्रेणी प्रधानमंत्री ट्रॉफी सर्वोत्तम छात्रवृत्ति की है, जिसके अंतर्गत छात्रवृत्ति के रूप में 75 छात्र-छात्राओं को रू. 5000/- वार्षिक छात्रवृति प्रदान की जा रही है।


इस छात्रवृत्ति के पात्र वे छात्र-छात्राएँ हैं, जिन्होंने गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे आईआईएसईआर, आईआईएमएस, एआईएमएस, आईआईटीएस, नीटस, नेशलन लॉ कॉलेज, सीए,  सीएमए, निफ्ट, एनडीए में प्रवेश लिया है। यह योजना 2004-05 में प्रारंभ की गई है। दूसरी श्रेणी के अन्तर्गत प्रधानमंत्री ट्रॉफी की योजना के तहत 159 छात्र-छात्राओं को तकनीकी या ग़ैर तकनीकी पाठ्यक्रम के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति के रूप में 11000/- रुपये प्रदान किये  जाते हैं। इन छात्रवृत्तियों का चयन 12वीं कक्षा के प्राप्तांक के आधार पर किया जाता है। तृतीय श्रेणी सेल छात्रवृत्ति, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की संख्या के आधार पर दी जाती है। तकनीकी क्षेत्र के लिए 3000/- रुपये व ग़ैर तकनीकी पाठ्यक्रम के लिए 1800/- रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.