PM ने पराक्रम दिवस पर भारत पर्व-2024 का अनावरण किया

Updated on 24-01-2024 12:25 PM

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 127वीं जयंती है। देश इसे पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर लाल किले में संस्कृति मंत्रालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित पराक्रम दिवस का आयोजन कर रहा है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत पर्व 2024 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अगले 9 दिनों में भारत पर्व में गणतंत्र दिवस की झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा देश की विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा।

PM ने कहा कि कल ही पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक ऐतिहासिक पड़ाव का साक्षी बना है। भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की ऊर्जा को पूरे विश्व ने अनुभव किया है।

उन्होंने आगे कहा कि सूर्य हो या समंदर की गहराई, हमारे लिए किसी भी रहस्य तक पहुंचना मुश्किल नहीं है। हम दुनिया की शीर्ष 3 आर्थिक ताकतों में से एक बन सकते हैं। हमारे पास विश्व की चुनौतियों का समाधान देने का सामर्थ्य है। ये विश्वास आज भारत के युवाओं में दिख रहा है।

PM मोदी के भाषण की 5 अहम बातें...

ये नेताजी ही थे जिन्होंने पूरी ताकत से 'Mother of Democracy' के रूप में भारत की पहचान को विश्व के सामने रखा। जब दुनिया में कुछ लोग भारत में लोकतंत्र के प्रति आशंकित थे, तब नेताजी ने उन्हें भारत के लोकतांत्रिक अतीत को याद दिलाया। नेताजी कहते थे कि लोकतंत्र, मानव संस्था है।

नेताजी जानते थे कि गुलामी सिर्फ शासन की ही नहीं होती है, बल्कि विचार और व्यवहार की भी होती है। इसलिए उन्होंने विशेष रूप से तब की युवा पीढ़ी में इसको लेकर चेतना पैदा करने का प्रयास किया।

नेताजी का जीवन और उनका योगदान, युवा भारत के लिए एक प्रेरणा है। हमने कर्तव्य पथ पर नेताजी की प्रतिमा को उचित स्थान दिया है। हमारा मकसद है- कर्तव्य पथ पर आने वाले हर देशवासी को नेताजी का कर्तव्य के प्रति समर्पण याद रहे।

पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि 23 जनवरी को जबसे पराक्रम दिवस घोषित किया गया है, तब से गणतंत्र दिवस का महापर्व 23 जनवरी से लेकर बापू की पुण्यतिथि 30 जनवरी तक चलता है। गणतंत्र दिवस के इस महापर्व में अब 22 जनवरी का आस्था का महापर्व भी जुड़ गया है।

नेताजी ने भारत की आजादी के लिए अपने सपनों, अपनी आकांक्षाओं की तिलांजलि दे दी। वे चाहते तो अपने लिए एक अच्छा जीवन चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को भारत के संकल्प के साथ जोड़ दिया।

संविधान सदन में नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई

दिल्ली के संविधान सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने बोस को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- आज नेताजी की जयंती पर हम उनके जीवन और साहस को याद करते हुए उनका सम्मान कर रहे हैं। हमारे देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा हमें देता है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी X पर बोस को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी की जयंती पर मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता के लक्ष्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित की थी। उनके अद्वितीय साहस और करिश्माई व्यक्तित्व ने भारतवासियों को औपनिवेशिक शासन के खिलाफ निडरता से लड़ने के लिए प्रेरित किया। उनके ओजस्वी व्यक्तित्व का हमारे स्वतंत्रता संग्राम पर गहरा प्रभाव पड़ा। हमारे देशवासी नेताजी को कृतज्ञतापूर्वक सदैव याद रखेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.