वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को आज PM दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए टाइमिंग, किराया, स्टॉपेज की डिटेल

Updated on 18-12-2023 02:35 PM
नई दिल्ली: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट में एक और नाम आज शामिल होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वाराणसी और नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। आज से गाड़ी संख्या 22416-22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। इस रूट पर चलने वाली ये दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद वाराणसी से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए आसानी हो जाएगी। आज आसानी के एक दिन में वाराणसी से दिल्ली आकर वापस भी लौट सकेंगे। इसकी टाइमिंग इस तरह से रखी गई है, ताकि यात्री सुबह वाराणसी से निकलकर रात तक वापस अपने घर लौट भी सकें। ट्रेन का शिड्यूल, रूट, टाइमिंग तय कर दी गई है, हालांकि इसका किराया फिलहाल जारी नहीं किया गया है।

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को लेकर डिटेल सामने आ गई है। रेलवे की ओर से इसका नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है, जिसमें ट्रेन के स्टॉपेज से लेकर टाइमिंग की डिटेल साझा की गई है। यह ट्रेन सुबह 6 बजे वाराणसी से रवाना होगी और दोपहर 2 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। रास्ते में यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर रुकेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली से निकलकर शाम 11 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। यानी आप एक दिन में ही दिल्ली से वापस वराणसी लौट सकेंगे। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।

कितना होगा किराया

18 दिसंबर को पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दिन यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के दौर पर वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी। 20 दिसंबर से यह ट्रेन आम नागरिकों के लिए खुल जाएगा। 16 कोच वाले इस वंदे भारत में दो कोच एग्जीक्यूटिव कार और बाकी के चेयरकार के होंगे। अगर किराए की बात करें तो फिलहाल इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत के चेयरकार का किराया 1750 रुपये और एग्जीक्यूटिव एसी चेयरकार का किराया 3305 रुपये के करीब है। माना जा रहा है कि नई ट्रेन का किराया भी इसके आसपास ही रहेगा। आपको बता दें कि देश की पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चली थी। ट्रेन की लोकप्रियता और यात्रियों की डिमांड को देखते हुए इस रूट पर दूसरी वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.