पीएमजीएसवाय विभाग बना अधिकारियों के लिए नोट छापने का अड्डा

Updated on 05-02-2024 05:50 PM

बीजापुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सड़के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। अधिकारियों से साठगांठ कर ठेकेदारों ने सड़क निर्माण में इस कदर अनियमितता बरती की पहले बारिश में ही सड़कें उखड़ने में साथ सड़क कई जगह से कट गई है।

पीएमजीएसवाय के ठेकेदार ने अपना नाम न छपने के शर्त पर बताया कि विभाग के एसडीओ, ईई सड़क का ठेका हम से लेकर खुद ठेकेदारी कर रहे है और भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे है और मालामाल हो रहे है।इसीलिए अधिकारी का ट्रांसफर होने के बाद भी यंहा से जाना नही चाहते।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनांतर्गत ग्राम मुर्दोण्डा से चटलापल्ली तक 5 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया गया है। लगभग दो करोड़ की लागत से सड़क के बनने से वर्षो से जर्जर सड़क का अभिशाप झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली थी किंतु उनकी यह खुशी तब काफूर हो गई जब सड़क बनने के कुछ माह बाद ही सड़क उखड़ने लगी। अधिकारियों से साठगांठ कर ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में की गई मनमानी की पोल पहली बारिश ने खोलकर रख दी। पांच किमी लंबी इस सड़क का कई हिस्सा गड्ढो में तब्दील हो गया है। वहीं ग्रामीणों की माने तो सड़क अभी अधूरी है, पूरा पांच किलोमीटर बना नही है, लेकिन विभाग द्वारा सूचना पटल पर सड़क को पूर्ण दिखा दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की इस दुर्दशा के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए इसकी जांच की मांग की है।

इस संबंध में एसडीओ पीएमजीएसवाई मुविष लहरे से संपर्क साधा गया पर उन्होंने कोई जबाब नहीं दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.