Pocso आरोपी को पेशकार ने फर्जी बेल ऑर्डर पर जेल से रिहा करा लिया, जानिए कैसे खुला कानपुर का ये पूरा मामला

Updated on 22-08-2023 12:24 PM
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी बेल पर रेप आरोपी की रिहाई का मामला सामने आया है। रेप के एक आरोपी को दो माह पहले गिरफ्तार किया गया था। यह बड़ा मामला सामने आया है। आरोन की रिहाई के लिए फर्जी जमानत आदेश जारी कर दिया गया। घटना तब सामने आई, जब आरोपी जमानत पर छूटने के बाद शिकायतकर्ता के घर जाकर उन्हें धमकी देने लगा। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस यह जानकर हैरान रह गई कि आरोपी की रिहाई कैसे हो गई? पुलिस को जानकारी दिए बिना उसे जमानत पर रिहा कैसे कर दिया गया? इस मामले में अब कोर्ट के पेशकार, वकील और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

कानपुर में फर्जी बेल पेपर पर रिहाई का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि तीनों आरोपियों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेसीपी ने कहा कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फरार तीनों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। चौंका देने वाले फर्जीवाड़े की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि नरेंद्र सचान नाम के व्यक्ति को 8 जून को जिले के गुजैनी इलाके के पिपौरी में अपने पड़ोस में 13 वर्षीय लड़की के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


जारी करवा दिया रिहाई आदेश

नरेंद्र ने अपर जिला जज की विशेष पॉक्सो अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की थी। जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया। कोर्ट का आदेश भी ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि एक स्थानीय वकील, जिसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं हो पाई है, उसने कोर्ट के क्लर्क अश्वनी के साथ मिलकर धोखाधड़ी से जमानत आदेश की अस्वीकृति को जमानत की स्वीकृति के आदेश में बदल दिया। फर्जी जमानत आदेश के आधार पर कानपुर जिला जेल में परवाना (रिहाई आदेश) भेज दिया गया।

फर्जी आदेश पर रिहाई

पीड़िता के वकील नरेश मिश्रा ने कहा कि रेप के आरोपी को फर्जी जमानत और रिहाई आदेश के आधार पर जेल से रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि फर्जी जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी सीधे मेरे मुवक्किल के घर गया और परिवार को धमकी दी। 10 अगस्त को जिला जज से इस संबंध में शिकायत की गई। जिला जज ने मामले की जांच के लिए अधिकारी की नियुक्ति की। मामला सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

कोतवाली निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा ने इस मामले में बताया कि फर्जी बेल पर रिहाई मामले की जांच चल रही है। कोर्ट के आदेश, रिहाई आदेश की तारीखों का पता लगाने और धोखाधड़ी में शामिल वकील की पहचान स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.