रतलाम हिंसा में पुलिस का एक्शन, अब तक तीन गिरफ्तार, 150 पर एफआईआर, गणेश चतुर्थी पर हुई थी पत्थरबाजी

Updated on 09-09-2024 11:33 AM
इंदौर: रतलाम पुलिस ने शनिवार रात को पुलिस पर पथराव करने और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के बाद 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उनमें से तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच की, जहां उस शाम गणेश जुलूस पर पत्थर फेंके गए थे।

पुलिस ने किया था लाठीचार्ज


पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। इंदौर से 140 किलोमीटर दूर रतलाम में भारी पुलिस बल तैनात है।

ट्रांसजेंडर ने लगाए आरोप


शनिवार शाम को हंगामा तब शुरू हुआ जब काजल नाम की एक ट्रांसजेंडर ने आरोप लगाया कि किसी ने गणेश जुलूस में शामिल एक व्यक्ति पर पत्थर फेंका था, जब वह मोचीपुरा इलाके से गुजर रहा था।

सीसीटीवी की हुई जांच


एसपी राहु लोढ़ा ने कहा कि इस आरोप की पुष्टि करने वाला कुछ भी नहीं है। एसपी ने कहा, 'इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई है और पथराव का कोई सबूत नहीं मिला है। मूर्ति को भी नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।' उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर जांच के दौरान कोई सबूत सामने आता है, तो दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

आधी रात तक होता रहा हंगामा


पुलिस ने शनिवार रात अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, लेकिन स्टेशन रोड थाने पर 500 लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने शांत होने से इनकार कर दिया। एसपी लोढ़ा एक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पीछे-पीछे बड़ी भीड़ भी आ गई। एसपी ने उन्हें तितर-बितर होने को कहा और तभी पथराव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुआ उपद्रव आधी रात तक जारी रहा।

अन्य जिलों से बुलाई गई पुलिस


रतलाम के जौरा कस्बे और धार जिले से भी पुलिस टीमें बुलाई गईं। रविवार सुबह एसपी लोढ़ा ने कहा कि जांच में गणेश प्रतिमा पर पथराव की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने वाले तीन लोगों से पूछताछ की, जिनमें ट्रांसजेंडर काजल और लखन राजवानिया शामिल हैं। एसपी लोढ़ा ने कहा कि तीनों ने घटना के बारे में असंगत जानकारी दी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला


पुलिस ने रात में दंगा और नारेबाजी करने के आरोप में 13 नामजद और 150 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं उनमें काजल, लाखन, रवि शर्मा, महेंद्र सोलंकी, जलज सांखला, रवि सेन, विजय प्रजापति, नितेश, मुकेश बंजारा, मंथन भोंसले, अमन जैन, जयदीप गुर्जर और अजु बरगुंडा शामिल हैं। इन पर भीड़ को उकसाने, हंगामा करने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।

ये आरोपी हिरासत में


सांखला भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष हैं। लखन, काजल और सोलंकी को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। दो अन्य, मुकेश बंजारा और अज्जू बरगुंडा को रविवार को हिरासत में लिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.