छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने 125 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Updated on 01-08-2023 03:03 PM

रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के अधिकारी/कर्म एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा मंगलवार तड़के प्रातः 05ः00 बजे अलग - अलग स्थानों में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी/चेकिंग कार्यवाही किया गया।

जिसके तहत् थाना तेलीबांधा, पंडरी, खम्हारडीह, विधानसभा, डी.डी.नगर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, गंज, न्यू राजेन्द्र नगर, आजाद चौक, कबीर नगर, सरस्वती नगर, आमानाका क्षेत्र स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनियों सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में छापेमार/चेकिंग कार्यवाही की गई। छापेमार/चेकिंग के दौरान में कुल 13 आरोपियों से चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज, मौदहापारा, टिकरापारा, आजाद चौक, सरस्वती नगर में आर्म्स एक्ट, कुल 07 आरोपियों सेे अवैध रूप से रखे शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा, टिकरापारा, तेलीबांधा, सरस्वती नगर, आमानाका, विधानसभा में आबकारी एक्ट की कार्यवाही, कुल 04 आरोपियों सेे गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा, कोतवाली एवं पण्डरी तथा 02 आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली सिरप जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में इस प्रकार कुल 06 आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही की गई।



इसी प्रकार गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे 92 अपराधियों के विरूद्ध थाना गंज, मौदहापारा, पुरानीबस्ती, टिकरापारा, कोतवाली, खम्हारडीह, तेलीबांधा, न्यू राजेन्द्र नगर, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका एवं पण्डरी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही 05 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थाई वारंट तामिल करते हुए धारा 420 भादवि. के फरार 01 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.