हवाई फायरिंग से बच्ची की मौत के आरोप में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, रिटायर्ड DSP के घर लटका मिला ताला

Updated on 23-10-2025 01:44 PM

 भोपाल। कोलार के राजहर्ष स्थित हाईटेक सिटी कॉलोनी में दशहरा पर हवाई फायर से बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी श्यामलाल यादव के बेटे को आरोपित बनाया है। पूर्व डीएसपी की 315 बोर रायफल और बच्ची के शरीर पर मिले कारतूस की सागर की लैब में हुई बैलेस्टिक जांच में पुष्टि हुई है कि उनकी रायफल से ही फायर किया गया था, वहीं पूछताछ में उनके बेटे द्वारा फायर करने की बात सामने आई है।

श्यामलाल यादव के बेटे ने छत से किया था फायर

बुधवार को गैर इरादतन हत्या के आरोप में पुलिस श्यामलाल के बेटे को गिरफ्तार करने पहुंची तो पुलिस की टीम को उनके घर पर ताला लटका मिला। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। बता दें कि दो अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर श्यामलाल यादव के बेटे ने घर की छत से फायर किया था।

कंधे पर लगी गोली पेट तक पहुंची

हवाई फायर के बाद गोली शशि हाईटेक कालोनी में दस वर्षीय बच्ची रिया रजक के कंधे पर लगी थी और उसके पेट तक पहुंच गई थी। तब विज्ञानी अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर गोली की दिशा तय कर पूर्व डीएसपी की जांच की थी, जिसके बाद मामला उजागर हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.