उज्जैन में महाकाल की सवारी में पहली बार पुलिस बैंड, काशी में भक्तों के लिए बिछाया रेड कार्पेट

Updated on 29-07-2024 02:19 PM

आज सावन के दूसरे सोमवार पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड के ज्योतिर्लिंगों में और छत्तीसगढ़ के शिव मंदिरों में लाखों भक्तों शिव जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आज शाम उज्जैन में महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। इस साल सवारी में पहली बार पुलिस बैंड भी शामिल होगा। काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है।

बाबा बैद्यनाथ धाम में भक्तों की 8 किमी लंबी लाइन लगी हुई है। रायपुर के हाटकेश्वरनाथ में आज से वायुमंत्रा ऐप के जरिए ऑडियो के रूप में भक्तों की भावनाएं पहुंचने लगी हैं। भक्त कहीं से भी भगवान का जयकारा, मंत्र या अपनी प्रार्थना मैसेज से भेज रहे हैं।

झुंझुनूं के लोहार्गल धाम में सूर्यकुंड है। हर सोमवार को बड़ी संख्या में जल भरने यहां कांवड़िए आते हैं। यहां पुलिस ने कांवडियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

उज्जैन में 2 लाख भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन

सावन के पहले सोमवार को उज्जैन में करीब 5 लाख भक्तों ने महाकाल के दर्शन किए थे। आज भी ऐसी ही संभावना है। दोपहर 1 बजे तक करीब 2 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। रात 10.30 बजे तक मंदिर भक्तों के लिए खुला रहेगा।शाम 4 बजे सावन की दूसरी सवारी निकाली जाएगी। पहली बार भोपाल पीएचक्यू से 350 जवानों का विशेष पुलिस बैंड शामिल होगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.