मंदिरों में चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरोह का खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 15-01-2026 01:22 PM

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने भिलाई शहर के मंदिरों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर सर्कुलर मार्केट, कैंप-02 स्थित इच्छापूर्ति दुर्गा-गणेश मंदिर से भगवान हनुमान जी का चांदी का मुकुट सहित अन्य कीमती धार्मिक सामान चोरी करने का आरोप है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 9 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे मंदिर में पूजा करने वाले पंडित भोला महाराज गेट खोलकर स्नान के लिए अपने कमरे में चले गए थे। शाम करीब 6 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि हनुमान जी की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट, स्टील के बर्तन और लड्डू गोपाल जी की पीतल की मूर्ति झूले सहित गायब थी। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 20 हजार रुपये आंकी गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसके बाद संदिग्ध पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की उम्र महिला की 48 वर्ष और पुरुष की 65 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से सुनसान समय में मंदिरों को निशाना बना रहे थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.