तस्करों पर शिकंजा कसने पुलिस ने शुरू किया अभियान; लाखों रुपए के वाहन भी जब्त

Updated on 10-11-2025 12:05 PM

मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके तहत दो दिन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 75 लाख रुपए का गांजा जब्त किया जा चुका है। प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए पुलिस लगातार नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस रही है। तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है।

सीधी पुलिस ने ऑनरेक्स कफ सीरप और गांजा जब्त किया

सीधी पुलिस ने नशीली कफ सीरप, गांजा और अवैध शराब सहित ₹2.20 लाख का माल जब्त किया है। चौकी खड्डी पुलिस ने 20 शीशियां ऑनरेक्स कफ सीरप जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक और मोबाइल सहित कुल ₹1.03 लाख का मशरुका जब्त किया गया।

सतना पुलिस की नागौद थाना क्षेत्र में खेत में अवैध रूप से गांजा उगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 18 पौधे (7.820 किग्रा, कीमत ₹78,200) जब्त किए गए हैं।

खरगोन पुलिस ने 20 लाख रुपए का गांजा पकड़ा

खरगोन की चैनपुर थाना क्षेत्र में गांजा की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत दो केस दर्ज किए। खेतों से 190 गांजे के पौधे (397 किग्रा, अनुमानित कीमत 20 लाख) जब्त किए गए।

शिवपुरी में 25 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

शिवपुरी की करैरा थाना पुलिस ने आरोपी मेघराज परिहार को गिरफ्तार कर 25.6 किलोग्राम अनुमानित कीमत लगभग ₹2.60 लाख के गांजे के पौधे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

रीवा पुलिस ने नशीला कफ सीरप और गांजा पकड़ा

रीवा की चोरहटा थाना पुलिस ने कार से 557 शीशियां कोडीन युक्त कफ सिरप, कुल ₹4.12 लाख का मशरुका जब्त किया। दूसरी कार्रवाई में इनोवा कार से 105.980 किग्रा गांजा (कीमत ₹21.20 लाख) बरामद कर कुल ₹41.20 लाख का मशरुका जब्त किया गया। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।

मंदसौर में ट्रैक्टर के पहियों में छिपा गांजा जब्त

मंदसौर की थाना नारायणगढ़ ने अंतरजिला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर के टायरों में छिपाकर ले जाए जा रहे 150 किग्रा डोडाचूरा (कीमत ₹3 लाख) जब्त किया। इसी तरह भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक गांजा तस्कर को अभिरक्षा में लेकर 4.040 किग्रा गांजा (कीमत ₹1 लाख) जब्त किया।

छतरपुर पुलिस ने नशीला सिरप जब्त किया

छतरपुर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई कर ढाई लीटर नशीला सिरप और 70 टैबलेट जब्त किए। दो आरोपियों को NDPS एवं ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.