सीतामढ़ी-पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस डेड बॉडी पर सीमा विवाद में उलझी, उधर ठनके और करंट ने ली 2 लोगों की जान

Updated on 05-07-2023 07:07 PM
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण के बॉर्डर के नजदीक एक युवती का शव विगत कई घंटों से पड़ा हुआ है। यह शव कथित तौर पर दो जिला के बॉर्डर पर है। दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची भी गई लेकिन शव नहीं उठाया। दोनों पुलिस की दलील है कि उसके क्षेत्र में शव नही है। शव देखने को मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। सुबह से भीड़ है। पांच घंटे बाद भी यह निर्णय नही हो सका है कि उक्त शव किस थाना क्षेत्र में पड़ता है। खबर लिखे जाने तक शव को दोनों में से किसी जिले की पुलिस ने नहीं उठाया था।इधर, परिहार और नानपुर थाना क्षेत्र में क्रमश: करंट लगने एवं ठनका से दो की मौत हो गई है।

युवती की पहचान नहीं
बताया गया है कि सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया और पूर्वी चंपारण जिला के ढाका थाना के बॉर्डर पर युवती शव पड़ा हुआ है। बॉर्डर से बागमती नदी गुजरी हुई है। इसी नदी पर जमुआ गांव के समीप पुल बना हुआ है। इसी पुल के नीचे युवती का शव मिला। उसकी उम्र करीब 22-23 वर्ष बताई जा रही है। सुबह के करीब 11 बजे तक इसका निष्कर्ष नहीं निकल सका था कि आखिर बैरगनिया थाना क्षेत्र में है अथवा ढाका थाना में। मौके पर दोनों जिला के सैकड़ों लोग मौजूद थे। दोनों जिला की पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर उहापोह में थे।

वृद्ध और बालिका की मौत
इधर, नानपुर थाना क्षेत्र के बाथ असली गांव में ठनका से बुधवार की सुबह एक बालिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान सौखी महतो की 12 वर्षीया पुत्री मेनका कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह सुबह में किसी काम से खेत में गई थी। इसी दौरान मूसलाधार बारिश होने लगी। वह बारिश से बचने की कोशिश कर ही रही थी कि शरीर पर ठनका गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, परिहार थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव में बिजली के करंट से एक वृद्धा और एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.