तोमर बंधुओं की हवेली पर पुलिस का छापा, 37 लाख नकद, हथियार व सोना बरामद

Updated on 04-06-2025 12:56 PM

रायपुर। राजधानी में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रूबी तोमर और रोहित तोमर पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। सूदखोरी और गुंडागर्दी के लिए बदनाम तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित आलीशान मकान पर मंगलवार रात पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई में 37 लाख रुपये नकद, 70 तोला सोना, अवैध हथियार, कारतूस, कई लग्जरी गाड़ियां और बेहिसाब प्रॉपर्टी दस्तावेज बरामद हुए।

14 घंटे चला सर्च अभियान
तोमर बंधुओं की कोठीनुमा हवेली में रातभर चला सर्च अभियान बुधवार सुबह तक जारी रहा। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रोटेशन में कार्रवाई की। सैकड़ों दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और अवैध सामानों को जब्त किया गया है। हवेली की तलाशी में दर्जनों पुलिसकर्मियों को करीब 14 घंटे लगे।

सोशल मीडिया से "पीड़ित" बनने की कोशिश
कार्रवाई के बीच रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस पर महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने पहले ही महिला स्टाफ को साथ रखा था। अफसरों ने वीरेंद्र की इस "सामाजिक छवि बनाने" की कोशिश को दांव मानते हुए खारिज कर दिया है।

तोमर बंधु फरार, मोबाइल सर्विलांस पर
कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डाल दिया है। साथ ही उनके सहयोगियों और संपर्कों की भी जांच शुरू हो चुकी है। बुधवार शाम तक पुलिस और बड़े खुलासे कर सकती है।

रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को शहर के संगठित आपराधिक नेटवर्क पर बड़ी चोट बताया है। अफसरों के मुताबिक, तोमर बंधु सालों से अवैध वसूली और सूदखोरी से काली कमाई कर रहे थे, अब उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.