बिभव को लेकर दिल्ली लौटी पुलिस:केजरीवाल के PA के iPhone का डाटा रिकवर करने मुंबई ले गई थी, कल तक कस्टडी में रहेंगे

Updated on 22-05-2024 12:56 PM

स्वाति मालीवाल केस में गिरफ्तार केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस बुधवार को मुंबई से वापस ले आई। उन्हें मंगलवार को उनके iPhone का डाटा रिकवर करने के लिए मुंबई ले जाया गया था।

बिभव कुमार पांच दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। उन्होंने गिरफ्तारी से पहले अपने iPhone को फॉर्मेट करके डाटा किसी और को ट्रांसफर किया था। उन पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास में मारपीट करने का आरोप है।

बिभव का फोन, लैपटॉप और केजरीवाल के घर की CCTV रिकॉर्डिंग को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। बिभव की कस्टडी गुरुवार तक है।

केस की जांच SIT को
मामले की जांच अब स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। SIT को नॉर्थ दिल्ली की DCP अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं। टीम में इंस्पेक्टर रैंक के 3 अधिकारी भी हैं। इनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का अधिकारी भी शामिल है, जहां मामला दर्ज किया गया था। SIT अपनी जांच करने के बाद सीनियर्स को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

उधर, पुलिस ने 13 मई को स्वाति से मारपीट और बदसलूकी के वक्त CM आवास में मौजूद में स्टाफ से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। पुलिस ने अब तक जो भी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स जब्त किए उन्हें जांच के लिए फोरेंसिंक लेबोरेट्री (FSL) भेज दिया है।

CM हाउस में क्राइम सीन रीक्रिएट हुआ था

13 मई को हुई घटना के बारे में जानने के लिए दिल्ली पुलिस 20 मई को बिभव कुमार को CM हाउस भी ले गई थी। करीब डेढ़ घंटे तक क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस बिभव को शाम करीब 5.45 बजे CM हाउस पहुंची और शाम 7.26 बजे बाहर निकली।

बिभव कुमार फिलहाल 23 मई तक दिल्ली पुलिस की रिमांड में हैं। दिल्ली पुलिस ने 18 मई को बिभव की 7 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन उन्हें 5 दिन की ही रिमांड मिली। बिभव पर 13 मई को CM आवास में स्वाति के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप है।

LG ने कहा, स्वाति ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ पर भी चिंता जताई
स्वाति मालीवाल केस में LG वीके सक्सेना ने कहा, 'मुख्यमंत्री के आवास पर आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चल रही खबरों से मैं बहुत व्यथित हूं।'
सक्सेना ने कहा, 'कल मैं स्वाति से मिला, उन्होंने दुखी मन से मुझे फोन किया। अपने दर्दनाक अनुभव और अपने ही सहकर्मियों द्वारा उसे दी जाने वाली धमकी के बारे में बताया। स्वाति ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ पर भी चिंता व्यक्त की।'

स्वाति ने लिखा था- कल तक मैं लेडी सिंघम थी, आज BJP एजेंट बन गई?
इधर, सोमवार रात 9.49 बजे स्वाति मालीवाल ने X पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ''कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे है कि मुझ पर भ्रष्टाचार की FIR हुई है, इसलिए BJP के इशारे पर मैंने ये सब किया। ये FIR 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी, जिसके बाद मुझे CM और LG दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। ये केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर 1.5 साल से हाई कोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है, जिन्होंने माना है कि पैसे का कोई लेन देन नहीं हुआ है।''

स्वाति ने लिखा- ''बिभव कुमार के खिलाफ शिकायत देने तक मैं इनके (AAP) हिसाब से लेडी सिंघम थी और आज BJP एजेंट बन गई हूं। पूरी ट्रोल आर्मी मुझ पर लगा दी गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने सच बोला है। पार्टी के सभी लोगों को फोन करके बोला जा रहा है स्वाति की कोई पर्सनल वीडियो है तो भेजो, लीक करनी है।''

मालीवाल ने आगे लिखा- ''मेरे रिश्तेदारों की गाड़ियों के नंबर से उनकी डीटेल ट्वीट करवाकर उनकी जान खतरे में डाल रहे हैं। खैर, झूठ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता है, पर सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाए की जब सच सामने आए तो अपने परिवारों से भी नजरे न मिला पाओ। तुम्हारे (AAP) हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेकर जाऊंगी।''



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.