पुलिस ने जब्त किया 26 लाख का अंग्रेजी शराब

Updated on 14-02-2025 01:18 PM

भिलाई । जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डांडेसरा से सीएसपी छावनी हरीश पाटिल एवं उनकी टीम के द्वारा 361 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। बताया जाता है कि मार्केट में इसकी कीमत करीब 26 लाख रूपये है। पुलिस ने मौके से तस्करों के माध्यम से पहुंची शराब की लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले दो ग्रामीण युवकों को दबोचा गया है।


पुलिस के हत्थे चढ़े युवकों में धनराज निषाद व विजय निषाद हैं। दोनों ही डांडेसरा के रहने वाले हैं जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई अंग्रेजी शराब महाराष्ट्र की है। इतनी संख्या में शराब की पेटियां यहां लाए जाने को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में दुर्ग पुलिस ने पाटन क्षेत्र के फुंडा से पांच सौ पेटी गोवा ब्रांड मध्यप्रदेश की शराब पकड़ी थी।


अब जेवरा सिरसा चौकी के डांडेसरा में 361 पेटी महाराष्ट्र की अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने को बताया कि रात्रि गश्त के दौरान आज सुबह उन्हें जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब उतारा जा रही है। इस सूचना के आधार पर  उनकी टीम के द्वारा तत्काल डांडेसरा पहुंचकर छापा मारा गया। जहां 361 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। श्री पाटिल ने बताया कि प्रीमियम व्हिस्की शराब महाराष्ट्र की है।


जिसे तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाया गया। घटनास्थल से दो आरोपी धनराज निषाद एवं विजय निषाद दोनों ही ग्राम डंडेसरा के रहने वाले हैं। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा शराब की लोडिंग अनलोडिंग का कार्य किया गया। जबकि मुख्य आरोपी घटना स्तर से फरार हो चुके हैं। मुख्य आरोपियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.