पुलिस स्टेशन, बस स्टॉप... सार्वजनिक जगहों पर लिखे मिलेंगे मुफ्त कानूनी मदद से जुड़े नंबर, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Updated on 24-10-2024 12:47 PM
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फ्री लीगल ऐड ( मुफ्त कानूनी मदद) की फंक्शनिंग को सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत मैकेनिज्म स्थापित होना चाहिए, ताकि लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को तमाम लोगों तक पहुंचाया जा सके। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई की अगुवाई वाली बेंच ने जरूरतमंदों (कैदियों आदि) को जरूरी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के मुद्दे पर कई निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि थानों, बस स्टॉप जैसे पब्लिक प्लेस पर निकटतम कानूनी सहायता ऑफिस का पता और फोन नंबर प्रमुखता से लिखा जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नैशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (नालसा) राज्यों और जिला के लीगल सर्विस अथॉरिटी के सहयोग से इस बात को सुनिश्चित करेगा कि जेल में जो बंद कैदी हैं, उन्हें कानूनी सहायता सेवा तक पहुंच हो सके और इसके लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) कुशलतापूर्वक संचालित की जाए।

अदालत ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) राज्यों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सहयोग से यह सुनिश्चित करेगा कि जेल में कैदियों को कानूनी सहायता सेवा तक पहुंच के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का सही तरीके से पालन हो।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कानूनी सहायता सिस्टम की सफलता के लिए इसको लेकर जागरूकता बेहद अहम है। एक मजबूत सिस्टम बनाया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से चलाए जा रहे तमाम लाभकारी योजनाओं के बारे में देश में कोने-कोने तक लोगों को जानकारी मिले।

सुप्रीम कोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान नालसा ने बताया था कि 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जेलों में बंद करीब 870 कैदी मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी मिलने पर अपनी सजा के खिलाफ इसके जरिए अपील करना चाहते हैं। जेल में कैदियों की संख्या में इजाफा होने से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रही है इसी मामले में उक्त निर्देश जारी किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.