अतीक अहमद के बड़े बहनोई को बेटी के साथ ले गई पुलिस, नाबालिग बेटों की मांगी थी कस्टडी, दो गुर्गे भी गिरफ्तार

Updated on 28-07-2023 01:38 PM
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर माफिया अतीक अहमद का परिवार चर्चा में है। उसके बड़े बहनोई को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। उमेश पाल मर्डर केस के बाद से माफिया के परिवार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। पिछले दिनों उमेश पाल केस में प्रयागराज पुलिस ने रिमांड होम में रखे गए अतीक के नाबालिग बेटों को भी आरोपी बनाया है। दोनों पर उमेश पाल की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। वहीं, अतीक की बड़ी बहन शाहीन अहमद के पति डॉ. मोहम्मद अहमद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। अतीक के वकील का दावा है कि बहनोई और उसकी बेटी जेबा अहमद को पुलिस अपने साथ ले गई है। दरअसल, पिछले दिनों डा. अहमद ने अतीक के दोनों नाबालिगों की कस्टडी मांगी थी। वकील का आरोप है कि पुलिस ने दबाव बढ़ाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई की है।

माफिया अतीक अहमद का परिवार इस समय उमेश पाल हत्याकांड में बुरी तरह से फंसा हुआ है। उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन इस समय फरार चल रही है। उस पर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। इसके अलावा अतीक के दोनों बड़े बेटे मोहम्मद उमर और अली अहमद जेल में बंद हैं। असद अहमद का एनकाउंटर हो चुका है। दोनों नाबालिग बेटों को रिमांड होम में रखा गया है। दोनों की कस्टडी मांगने वाली उसकी बड़ी बहन शाहीन अहमद के पति डॉ. मोहम्मद अहमद और उनकी बेटी जेबा अहमद को पुरामुफ्ती और शिवकुटी थाने के पुलिस अपने साथ ले गई है। आरोप लगाया जा रहा है कि 26 जुलाई की रात 8:00 बजे घर में पुलिस घुसी और दोनों को साथ लेकर चली गई।

वकील ने लगाया गंभीर आरोप


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी देकर वकील विजय मिश्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। वकील विजय मिश्रा ने अर्जी में कहा है कि पुलिस बिना बताए दोनों को कहीं उठा ले गई। दोनों की जान को खतरा है। अर्जी में कहा गया है कि थाना शिवकुटी और थाना पुरामुफ्ती से रिपोर्ट मंगा कर दंड प्रक्रिया की धारा 97 के तहत कोर्ट कार्रवाई करें। इससे दोनों की जान-माल की रक्षा हो सके। इस पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने आदेश दिया कि थाने से रिपोर्ट मंगाकर 31 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाए।

अतीक के दोनों नाबालिग बेटों की कस्टडी सौंपने का मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष चल रहा है। समिति के समक्ष शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक पुलिस को इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देनी है। वकील का आरोप है कि डॉ. अहमद और उनकी बेटी पर कार्रवाई दबाव बढ़ाने के लिए की गई है। पुलिस चाहती है कि वे कस्टडी की अर्जी वापस ले लें।

अतीक के दो गुर्गे गिरफ्तार


माफिया अतीक अहमद के गैंग पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। उसके दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने के मामले में पीड़ित का हाथ तोड़ने की बात पर कार्रवाई हुई है। पीड़ित ने दो दिन पहले धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अतीक के गुर्गे राहिल और शानू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राहिल के पास से 6 देशी बम बरामद किया है। वहीं, शानू के पास से तमंचा की बरामदगी की गई है। ये दोनों गैंगस्टर कम्मू जाबिर के भाई हैं। पुलिस की कार्रवाई की चर्चा प्रयागराज में हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.