रात में गरबा खेलकर जब तक महिलाएं-लड़कियां घर नहीं पहुंच जाती, पेट्रोलिंग करती रहेगी पुलिस

Updated on 28-09-2024 12:17 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने नवरात्र (Navratri 2024) में गरबा स्थल पर महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आला अधिकारियों की बैठक में डीजीपी ने कहा कि गरबा स्थल के आसपास विशेष पेट्रोलिंग कराएं।

गरबा स्थल पर आवागमन के रास्तों पर ड्रोन कैमरों का उपयोग करें। दुर्गा उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं का सहयोग लें। गरबा स्थल पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराई जाए।

गरबा समाप्ति के बाद भी तब तक पुलिस पेट्रोलिंग चालू रहे, जब तक की सभी महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित घर न पहुंच जाएं। खुफिया तंत्र सक्रिय रखें। पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा सभी जिलों में महिला अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी।

बार-बार अपराध करने वालों की हिस्ट्रीशीट तैयार होगी

  • डीजीपी ने कहा कि बार-बार अपराध करने वालों की हिस्ट्रीशीट तैयार करें। आदतन अपराधियों पर विशेष नजर रखें। पास्को एक्ट तथा अन्य यौन अपराधों संबंधित फास्ट ट्रेक कोर्ट में चल रहे मामलों के त्वरित निराकरण के लिए फालोअप लें।
  • वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास करें। प्रदेश के सभी स्कूलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षा के संबंध में जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप जिला प्रशासन के सहयोग से सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
  • सभी स्कूलों के समस्त स्टाफ का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके साथ ही स्कूल परिसर के आसपास के लोगों तथा रास्तों पर भी चौकसी रहे। परिसर और वाहनों में सीसीटीवी कैमरों का चालू रहना सुनिश्चित किया जाए।
  • नौकर, किराएदारों का चरित्र सत्यापन कराएं

    अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस आमजन से संवाद कायम रखें। हाउसिंग सोसायटी, मल्टी स्टोरी में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर रहवासियों को संवेदनशील करें। किराएदार, नौकर और अस्थायी कर्मचारी का चरित्र सत्यापन भी अनिवार्य रूप से कराएं।

    10 वर्ष लैंगिक अपराधों में लिप्त रहे लोगों की होगी निगरानी

    प्रदेश में लैगिंक अपराधों में संलिप्त रहे लोगों के विरुद्ध सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। पिछले 10 वर्षों में इस तरह के अपराधों में लिप्त रहे लोगों की जांच एवं निगरानी की जाएगी।

    एक से अधिक बार इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी निशाने पर रहेंगे। यदि वे अपना क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र कहीं भी निवास कर रहे हैं तो संबंधित पुलिस थाने को जानकारी दी जाए ताकि उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

  • ब्लैक स्पॉट चिह्नित करें

    डीजीपी ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिला प्रशासन, नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करके ऐसे क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) चिह्नित करें। बीट प्रणाली को सुदृढ़ कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करें।

    नगरीय एवं ग्रामीण निकायों से समन्वय कर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का प्रयास करें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जाए।

     

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.