पुलिसवाले का बेटा, सहता रहा 'अन्याय', वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया ने बाहर निकाला

Updated on 11-11-2023 03:01 PM
नई दिल्ली: जब-जब भारतीय क्रिकेट इतिहास में बदकिस्मत खिलाड़ियों की गाथा लिखी जाएगी, संजू सैमसन का नाम सबसे ऊपर आएगा। नैसर्गिंक प्रतिभा के धनी और नेचुरल स्ट्रोक मेकर संजू आज 29 साल के हो गए हैं। बर्थडे बॉय संजू सैमसन में टैलेंट कूट-कूटकर भरा है, लेकिन हर बार किस्मत दगा दे जाती है। केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में 11 नवंबर 1994 को पैदा हुए संजू के पिता पुलिसवाले थे। मगर बेटे के करियर के लिए उन्होंने अपनी नौकरी भी कुर्बान कर दी। चलिए आपको केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास एक तटीय गांव पुल्लुविला में पैदा हुए इस क्रिकेटर के बारे में कुछ बातें बताते हैं।

लैटिन कैथोलिक मलयाली परिवार
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास एक तटीय गांव पुल्लुविला में पैदा हुए संजू जब शॉट्स मारते हैं तो एफर्टलेस लगते हैं। मानो इतना लंबा छक्का मारने के लिए उन्हें कोई मेहनत ही नहीं करनी पड़ी। लंबे-लंबे शॉट्स लगाने में माहिर इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को दुनिया ने पहली बार साल 2013 में आईपीएल में खेलते देखा। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैच में कुल 206 रन बनाए थे।

लैटिन कैथोलिक मलयाली परिवार
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास एक तटीय गांव पुल्लुविला में पैदा हुए संजू जब शॉट्स मारते हैं तो एफर्टलेस लगते हैं। मानो इतना लंबा छक्का मारने के लिए उन्हें कोई मेहनत ही नहीं करनी पड़ी। लंबे-लंबे शॉट्स लगाने में माहिर इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को दुनिया ने पहली बार साल 2013 में आईपीएल में खेलते देखा। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैच में कुल 206 रन बनाए थे।

वर्ल्ड कप से पहले टीम से बाहर
बीते दो-तीन साल से संजू सैमसन टीम इंडिया का हिस्सा जरूर रहे, लेकिन उन्हें लगातार मौके नहीं मिले। कभी उन्हें स्क्वॉड में जगह नहीं मिलती। कभी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाते। जब मैच में खिलाया जाता तो संजू उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाते। वर्ल्ड कप से ठीक पहले उन्हें एशिया कप के स्क्वॉड में बतौर बैकअप शामिल किया गया था। मगर केएल राहुल के फिट होने के बाद ईशान किशन वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह बनाने में कामयाब रहे और संजू को एकबार फिर निराशा ही हाल लगी। 2015 में अपना टी-20 इंटनेशनल डेब्यू करने वाले संजू को पहला वनडे खेलने में छह साल लग गए। 2021 में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय डेब्यू का मौका मिला। 13 वनडे और 24 टी-20 इंटरनेशनल में इस बल्लेबाज के नाम क्रमश: 390 और 374 रन है, जिसमें तीन और एक अर्धशतक शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.