'कईले बा कमाल तोहार लाल घाघर..' गाने पर ठुमके लगाते दिखे पुलिसकर्मी, जश्न-ए-आजादी पर ये कैसा अंदाज

Updated on 17-08-2023 01:27 PM
बक्सरः बक्सर में फायर बिग्रेड के पुलिसकर्मियों ने वर्दी पहनकर तिरंगे के नीचे भोजपुरी गाने पर डांस किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त का जश्न मनाने के दौरान अश्लील डांस का वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीदों को नमन कर रहा था, उस दौरान बक्सर में फायर बिग्रेड के पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर तिरंगे के नीचे अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे थे। मौके पर मौजूद किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब फायर ब्रिगेड के पुलिसकर्मी उस व्यक्ति की तलाश में जुटे है, जिसने इस वीडियो को शेयर किया है।

महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों का अश्लील गाने पर डांस

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि यह नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति गेट के समीप स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय की घटना है। कैम्पस में तिरंगे के नीचे खड़े होकर वर्दी पहने महिला और पुरुष पुलिस कर्मी किसी भोजपुरी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। पास में दो महिलाएं लिबास में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वे लोग किस तरह से डांस कर रहे थे।

25 दिन पहले ही नवनियुक्त पुलिसकर्मी ट्रेनिंग के लिए पहुंचे

वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर फायर ब्रिगेड प्रभारी सत्यदेव कुमार ने बताया कि इस तरह की वीडियो की सूचना उन्हें भी मिली हैं, लेकिन उन्होंने अभी देखा नहीं है। उन्होंने बताया कि बुधवार को डीएसपी साहब कार्यालय आए हुए थे। 15 अगस्त को ध्वजारोहण करने के बाद जब वे बाहर काम से निकले। इसी दौरान का यह वीडियो होगा। प्रभारी ने बताया कि सभी नव नियुक्त पुलिसकर्मी अभी 25 दिन पहले ही यहां ट्रेनिंग में आये हुए हैं. अभी तो सैलरी भी नही मिली है। मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है।


बहरहाल, जिस तरह से पिछले दिनों गृह विभाग की ओर से अश्लील गाने और उसे शेयर करने को लेकर कई कारवाई की गई हैं, ऐसे में इस मामले में किस तरह से एक्शन लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.