इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर सियासत तेज, प्रशासन के रोड़े से कांग्रेस को मिला सियासी ऑक्सीजन

Updated on 05-09-2026 12:28 PM
भोपाल। इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को स्थानीय भाजपा नेताओं का विरोध और प्रशासन द्वारा अनुमति से रोक एक तरह से पॉजिटिव पब्लिसिटी या ऑक्सीजन का काम कर रही है। इससे कांग्रेस नेता और उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर पक्षपात और जानबूझकर अनुमति रोकने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि 'छात्रों की गूंज' अभियान कांग्रेस का देशव्यापी छात्र-संवाद कार्यक्रम है।

राहुल गांधी कई मुद्दों पर करेंगे बात

इसके तहत राहुल गांधी कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे के बाद अब इंदौर में छात्रों से परीक्षा पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर सीधी बात करेंगे। यह कार्यक्रम इंदौर में पहले 12 सितंबर को प्रस्तावित था लेकिन कांग्रेस का दावा है कि उपयुक्त स्थान पर प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से इसे स्थगित कर 19 सितंबर को करना तय किया गया है। कांग्रेस ने आयोजन स्थल के रूप में शहर के नेहरू स्टेडियम की मांग की थी, किंतु नगर निगम ने इसकी अनुमति नहीं दी।

कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन लिंक भी जारी कर दिया

इसके बाद अब यह संवाद 'भारत जोड़ो मैदान' में आयोजित किया जाएगा। स्थान बदलने के बाद कांग्रेस ने इसके लिए आधिकारिक रजिस्ट्रेशन लिंक भी जारी कर दिया है। उधर, भाजपा नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, हाईकोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अंतर्गत स्टेडियम का उपयोग केवल खेल गतिविधियों या राज्य स्तरीय सरकारी कार्यक्रमों के लिए ही किया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने तर्क दिया कि गत आठ फरवरी को इसी नेहरू स्टेडियम में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का यूथ वाक कार्यक्रम हुआ था।

दरअसल, अनुमति न मिलने के बाद कांग्रेस ने पीड़ित होने का विक्टिम कार्ड खेला और ऐसा नरैटिव बनाने का प्रयास किया कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम का क्यूआर कोड जारी करने पर पहले ही दो घंटे में लगभग आठ हजार छात्रों ने इसमें रुचि दिखाई है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे का दावा है कि तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलने और युवाओं में उपजे आक्रोश के कारण अब एक लाख से अधिक छात्रों और युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

वैसे, चर्चा यह भी है कि इस राजनीतिक खेल में इंदौर में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों के नेताओं के अपने-अपने छिपे हुए राजनीति नफा-नुकसान का गणित काम कर रहा है। समझा जा सकता है कि यदि नेहरू स्टेडियम में आसानी से अनुमति मिल जाती, तो शायद भीड़ जुटाना कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के लिए बड़ी चुनौती बन जाती। इंदौर में कांग्रेस लंबे समय से गुटबाजी और सांगठनिक कमजोरी से जूझ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.