सूरसागर में पक रही सियासी खिचड़ी, बीजेपी ने सूर्यकांता व्यास का टिकट काटा तो आधी रात को मिलने पहुंचे सीएम गहलोत

Updated on 25-10-2023 01:45 PM
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह चुके हैं कि राजनीति में जो होता है, वह दिखाई नहीं देता है और जो दिखाई देता है, वह अक्सर होता नहीं है। चुनावी मौसम में इन दिनों कुछ ऐसे ही नजारे देखे जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जो कांग्रेस के टिकट पर सांगानेर से चुनाव लड़ चुके। वे दो दिन बीजेपी में शामिल हो गए। गहलोत के करीबी रहे आईएएस अफसर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। अब भाजपा की एक वरिष्ठ विधायक और सीएम अशोक गहलोत के बीच एक ही दिन में दो बार मुलाकातें हुई हैं। मंगलवार दोपहर को सीएम गहलोत जोधपुर स्थित रावण का चबूतरा में सूर्यकांता व्यास से मिले। इस दौरान दोनों में कानाफूसी हुई। बाद में देर रात को सीएम गहलोत व्यास से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए। करीब आधा घंटे तक दोनों में बातचीत हुई। इस गोपनीय मुलाकात ने सियासी गलियारों में नई चर्चाएं छेड़ दी हैं। सब ये जानने को उत्सुक हैं कि व्यास और गहलोत की मुलाकात का परिणाम सूरसागर का सियासी गणित ना बदल दे!

सूर्यकांता व्यास और गहलोत की मुलाकात के सियासी मायने समझिए

भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास 6 बार विधायक रह चुकी हैं लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। व्यास के स्थान पर सूरसागर से देवेन्द्र जोशी को चुनाव मैदान में उतार दिया। सूर्यकांता व्यास और अशोक गहलोत के अच्छे संबंध हैं। गहलोत उन्हें जीजी कह कर पुकारते हैं। सोमवार और मंगलवार को अशोक गहलोत जोधपुर दौरे पर रहे। सोमवार को जोधपुर पहुंचते ही सीएम गहलोत ने कहा था कि सूर्यकांता व्यास ने उनकी तारीफ की तो बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया। मंगलवार दोपहर को एक कार्यक्रम में उनकी और व्यास की मुलाकात हुई तो दोनों में कानाफूसी हुई। बाद में मंगलवार आधी रात को सीएम अशोक गहलोत सूर्यकांता व्यास के घर पहुंच गए।

गहलोत और व्यास की मुलाकात से बदल सकता है सूरसागर का समीकरण


जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सीएम गहलोत और सूर्यकांता व्यास की मुलाकात के बाद कांग्रेस यहां चौंकाने वाला फैसला कर सकती है। अगर सूर्यकांता व्यास राजी हुई तो कांग्रेस उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है। ऐसा हुआ तो भाजपा का गढ़ रही सूरसागर सीट ढह सकती है। सूरसागर सीट का गठन 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले हुआ था। तब से अब तक सूर्यकांता व्यास इस सीट से चुनाव जीतती रही हैं।

सूर्यकांता व्यास कर चुकी अशोक गहलोत की तारीफ


करीब एक महीने पहले सूर्यकांता व्यास ने सीएम अशोक गहलोत की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है, जो पहले के जमाने में राजा-महाराजा किया करते थे। गहलोत की तुलना राजा-महाराजाओं से करने पर भाजपा के नेता हैरान रह गए। अब पार्टी ने सूर्यकांता व्यास का टिकट काट दिया तो गहलोत को बयान देने का मौका मिल गया। गहलोत का कहना है कि जीजी ने उनकी तारीफ की तो पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। वे बार बार ये भी बयान भी दे रहे हैं कि उनके कारण वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल को परेशान किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.