बीएलए की नियुक्ति के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

Updated on 09-10-2025 11:23 AM

राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दृष्टिगत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल द्वारा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के लिए जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्रों हेतु नियुक्त बूथ लेवल एजेन्ट (बीएलए) का प्रशिक्षण विधानसभा स्तर पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से कराया जाएगा। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संक्षिप्त जानकारी दी गई। जिले में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन 69 मतदान केन्द्रों हेतु प्रस्ताव दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त सहमति अनुसार नवीन मतदान केन्द्रों में भी बूथ लेवल एजेन्ट (बीएलए) नियुक्त की जाएगी। बूथ लेवल एजेन्टों (बीएलए) की नियुक्ति हेतु प्रावधान एवं नियुक्ति संबंधी निर्धारित फार्म तथा बूथ लेवल एजेन्टों (बीएलए) के दायित्वों की संक्षिप्त जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 69 है, इस तरह जिले में कुल 1075 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 270 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 23 है, इस तरह कुल 293 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 223 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 20 है, इस तरह कुल 243 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगढ़ अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 252 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 20 है, इस तरह कुल 272 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 261 एवं नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या 6 है, इस तरह कुल 267 मतदान केन्द्र है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी से जिले अंतर्गत आने वाले 4 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्रों हेतु बीएलए 2 फार्म में बीएलए नियुक्त कर नियुक्ति पत्र एवं विधानसभावार प्रत्येक मतदान केन्द्रों हेतु नियुक्त बीएलए की सूची पूर्ण कर जमा करने के लिए आग्रह किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अंकित चौहान, भारतीय जनता पार्टी के  अरूण कुमार शुक्ला, इंडियन नेशनल कांग्रेस के  कमलजीत पिन्टु सहित अन्य प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.